प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वंदे मातरम् को लेकर ओवैसी की टिप्पणी पर बोले...

'जो लोग इसका विरोध कर रहे...', वंदे मातरम् को लेकर ओवैसी की टिप्पणी पर बोले बीजेपी नेता तरुण चुघ

Owaisi on Vande Mataram : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को ओवैसी की वंदे मातरम् को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी...

जो लोग इसका विरोध कर रहे वंदे मातरम् को लेकर ओवैसी की टिप्पणी पर बोले बीजेपी नेता तरुण चुघ

'जो लोग इसका विरोध कर रहे...', वंदे मातरम् को लेकर ओवैसी की टिप्पणी पर बोले बीजेपी नेता तरुण चुघ |

Owaisi on Vande Mataram : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को ओवैसी की वंदे मातरम् को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. तरुण चुघ ने कहा कि वंदे मातरम् पिछले 150 सालों से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रप्रेमियों का उद्घोष रहा है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि वंदे मातरम् की 150वी वर्षगांठ है, इसे गाते हुए न जाने कितने क्रांतिकारी फांसी पर चढ़ गए, वंदे मातरम् अंग्रेजों के खिलाफ एक मंत्र की तरह काम कर रहा था, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे बौद्धिक रूप से बेईमान और नालायक है, जो ऐसा हास्यास्पद बयान दे रहे हैं. वंदे मातरम् के उद्घोष के दौरान खड़े होना, उसका सम्मान करना यह सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं है.

"वंदे मातरम् एक देवी की स्तुति"

ओवैसी ने पोस्ट कर लिखा कि वंदे मातरम् एक देवी की स्तुति है, इसे राष्ट्रगान का समान नहीं माना जा सकता है. जन गन मन भारत और उसके लोगों का उत्सव मनाता है, न कि किसी एक विशेष धर्म का. धर्म राष्ट्र के बराबर नहीं है. वंदे मातरम् लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ब्रिटिश राज के प्रति सहानुभूति रखते थे और मुसलमानों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे, इसलिए सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और रविंद्रनाथ टैगोर, सभी ने इसे पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664


 

Related to this topic: