प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी..

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा बोले - भारत के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे

नई दिल्ली : ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा ने कहा कि वे भारत के साथ राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए योजना बना रहे हैं...

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा बोले -  भारत के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा बोले - भारत के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे |

नई दिल्ली : ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा ने कहा कि वे भारत के साथ राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए योजना बना रहे हैं. उन्होंने उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की भारत यात्रा के बाद यह घोषणा की. राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. 

भारत को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में मेरी यात्रा की तैयारी के लिए उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत का एक असाधारण बाज़ार है. हम भारत के साथ एक शानदार गठबंधन बना सकते हैं, जो कि राजनीतिक, अंतरिक्ष, उद्यमशीलता और आर्थिक क्षेत्रों में होगा. वैश्विक व्यापार में बढ़ते तनाव के बीच भारत और ब्राज़ील के संबंध मजबूत हो रहे हैं.

'दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को..'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्राजील के सामानों पर भी 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था. पहले ही 26.4 प्रतिशत का टैरिफ लगा हुआ था. भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया. इसके साथ ही अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया.  

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने कहा कि भारत और ब्राज़ील एक-दूसरे का सम्मान और दोस्ताना रिश्ता रखते हैं. भारतीय ब्राज़ील को पसंद करते हैं और ब्राज़ील के लोगों को भारतीय पसंद हैं, इसलिए हम भारत के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे और दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-celebrates-diwali-with-the-navy-your-dedication/94732

Related to this topic: