प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोनभद्र में ट्रक की चपेट में 7 वर्षीय बच्चे की मौत

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 7 साल के बच्चे की मौत

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की जान चली गई।

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से 7 साल के बच्चे की मौत

7-Year-Old Killed After Being Hit by Truck in Sonbhadra |

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहा बच्चा बैक किए जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है।

घर के बाहर खेल रहा था मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीड़र गांव निवासी अमर पटेल का सात वर्षीय बेटा प्रियांशु सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के ठीक सामने खड़े एक ट्रक को पीछे की ओर किया जा रहा था। बच्चा ट्रक के पिछले हिस्से में मौजूद था। चालक द्वारा वाहन बैक करते समय वह अचानक ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में निजी साधन से प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर गए। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

सात वर्षीय बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दुख का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंमुरैना के कसमड़ा गांव में नाले के अभाव में जलभराव से ग्रामीण परेशान

Related to this topic: