प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन केंद्र...

बजट 2026-27: भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन केंद्र बनाने की बड़ी पहल

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस दौरान उन्होंने भारत को चिकित्‍सा पर्यटन के एक प्रमुख केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करने पर जोर दिया।

बजट 2026-27 भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन केंद्र बनाने की बड़ी पहल

Budget 2026-27: Push to Make India a Global Medical Tourism Hub |

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस दौरान उन्होंने भारत को चिकित्‍सा पर्यटन के एक प्रमुख केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों को सहायता देने के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में एक योजना का प्रस्ताव दिया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये केन्‍द्र ऐसे एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सुविधा प्रदान करने वाले कॉप्‍लेक्‍स के रूप में कार्य करेंगे, जो संयुक्‍त रूप से चिकित्‍सा, शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करेंगे। उन्‍होंने कहा कि ऐसे संस्‍थानों में आयुष केन्‍द्र, चिकित्‍सा पर्यटन सेवा केन्‍द्र और जांच, उपचार के बाद की देखभाल तथा पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्‍ध होगी। ये केन्‍द्र चिकित्‍सकों और संबद्ध स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवरों सहित स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अलग-अलग तरह के पेशेवरों को भिन्‍न-भिन्‍न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराएंगे।

पर्यटन के क्षेत्र में हैं अपार संभावनाएं

वित्‍त मंत्री ने कहा कि देश में रोजगार के अवसरों के सृजन, विदेशी मुद्रा में आमदनी और स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नॉनलाजी को उन्नत बनाने के साथ राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना की जाएगी। यह अकादमिक और औद्योगिक निकायों तथा सरकार के बीच एक सेतु की तरह कार्य करेगी।

10 हजार टूर गाइड्स होंगे स्किल्ड

वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्‍थान के सहयोग से हाईब्रिड मोड में उच्च‍ गुणवत्ता वाले 12 सप्‍ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइडों को कौशलयुक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रायोगिक योजना भी प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि सांस्‍कृतिक, आध्‍यात्मिक और विरासत के महत्‍व वाले सभी प्रमुख स्‍थलों के डि‍जिटल दस्‍तावेजों को तैयार करने के उद्देश्‍य से एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्‍थापना की जाएगी। इस पहल से स्‍थानीय शोधार्थियों, इतिहासविदों, कंटेंट क्रियेटर और प्रौद्योगिकी हितधारकों के लिए रोजगार उपलब्‍ध कराने के एक नए इकोसिस्‍टम का निर्माण होगा।

एडवेंचर और इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारत के पास विश्‍व स्‍तरीय ट्रैकिंग और हैकिंग का अनुभव प्रदान करने वाली क्षमताएं तथा अनेक अवसर उपलब्‍ध हैं। इसके लिए एक सतत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड व जम्‍मू-कश्‍मीर, ईस्‍टर्न घाट में अराकू घाटी तथा वेस्‍टर्न घाट में पोढ़ीगई मलाई के पहाड़ों पर चढ़ाई; केरल, कर्नाटक एवं ओडिशा में 14 तटीय इलाकों के प्रमुख दर्शनीय स्‍थलों के साथ टर्टल ट्रेल और तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश में पुलिकट झील के साथ पक्षी विहार स्‍थल शामिल हैं।

भारत में होगा वैश्विक बिग कैट शिखर सम्‍मेलन का आयोजन

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2024 में बड़ी बिल्‍लियों के लिए इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्‍थापना की गई। इस वर्ष भारत वैश्विक बिग कैट शिखर सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है, जहां पर 95 देशों की सरकारों के प्रमुख और मंत्रीगण संयुक्‍त रणनीति बनाने और भविष्‍य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

विरासत और संस्कृति को जीवंत बनाने की है योजना

निर्मला सीतारमण ने विरासत और संस्‍कृति पर्यटन का जिक्र करते हुए बताया कि धौलावीरा, राखीगढी, अदिचनाल्‍लुर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे 15 पुरातात्विक स्‍थलों को जीवंत तथा अनुभवजन्‍य सांस्‍कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जएगा। वित्‍त मंत्री ने कहा कि उत्‍खनित स्‍थलों को विशेष वॉक-वे के माध्‍यम से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि संरक्षण प्रयोगशालाओं, व्‍याख्‍यान केन्‍द्रों और गाईडों की सहायता के लिए उन सभी को तल्लीन करने वाले कहानी कहने के कौशल तथा प्रौद्योगिकी से परिचित कराया जाएगा।    

पूर्वोदय राज्‍यों और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र पर विशेष ध्‍यान

पूर्वोदय पर अपने विचार रखते हुए सीतारमण ने कहा कि एकीकृत पूर्व तटीय औद्योगिक कॉरिडोर का विकास किया जाएगा, जो अब दुर्गापुर से काफी अच्‍छे तरीके से जुड़ जाएगा। पांच पूर्वोदय राज्‍यों में पांच पर्यटन स्‍थलों की स्‍थापना की जाएगी और 4000 ई-बसों का संचालन भी किया जाएगा। वित्‍त मंत्री ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में बुद्ध स्‍थलों के बारे में कहा कि इन इलाकों में थेरावाड़ा और 18 महायान/वज्रयान परम्‍पराओं का अद्भुत संगम है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर,  मिजोरम और त्रिपुरा में बुद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करने करने की बात कही। उन्‍होंने आगे कहा कि यह योजना मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ स्‍थलों पर द्वीभाषी केन्‍द्र की स्‍थापना संपर्क तथा तीर्थ से जुड़ी मूलभुत सुविधाओं को उपलब्‍ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/union-budget-2026-a-blueprint-for-growth-innovation-and-youth-aspirations/131454

बजट 2026-27: विकसित भारत की नींव, वित्त मंत्री ने युवाओं और बुनियादी ढांचे के लिए खोला पिटारा

Related to this topic: