प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कनाडा स्कूल फायरिंग: 10 की मौत

कनाडा में स्कूल में फायरिंग, हमलावर समेत दस मारे गए

वैंकुवर। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल में फायरिंग में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कनाडा में स्कूल में फायरिंग हमलावर समेत दस मारे गए

Canada School Shooting |

टंबलर रिज के हाई स्कूल में चली गोलियां

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक स्कूल के अंदर छह लोग मृत पाए गए। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर भी मौके पर मृत मिला। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत खुद ही चलाई गई गोली से हुई लगती है।

एक घर से भी मिले दो शव

इसके अलावा पुलिस को एक घर में भी दो शव मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह घर इस गोलीबारी की घटना से जुड़ा हो सकता है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है।

एमएलए लैरी न्यूफेल्ड ने जताया शोक

एमएलए लैरी न्यूफेल्ड ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा— ‘टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई दुखद और बहुत परेशान करने वाली घटना के बाद मैं टंबलर रिज की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं।’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुष्टि की है कि कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक्टिव शूटर अलर्ट हटा लिया गया है, लेकिन जांच जारी है।

फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स को कहा धन्यवाद

न्यूफेल्ड ने फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स, स्कूल स्टाफ और स्थानीय अधिकारियों को इस मुश्किल हालात में उनके तेज और प्रोफेशनल रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद दिया। वे आगे लिखते हैं— ‘मेरी दुआएं स्टूडेंट्स, परिवारों, टीचर्स और पूरी टंबलर रिज कम्युनिटी के साथ हैं। यह एक छोटा और आपस में जुड़ा हुआ शहर है, जहां इस तरह की घटना का असर हर कोई महसूस करता है।’

यह भी पढ़े: ट्रंप: भारत-पाक परमाणु युद्ध टाला

https://www.primenewsnetwork.in/india/trump-prevented-india-pak-nuclear-war/140240