प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाई सिक्योरिटी कैंप से जवान लापता

उच्च सुरक्षा वाले परिसर से लापता सीआपीएफ जवान का कंकाल मिला

नीमच। जिले से एक हृदयविदारक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सीआरपीएफ (CRPF) के उच्च सुरक्षा वाले परिसर के भीतर ही एक लापता जवान का कंकाल मिला है।

उच्च सुरक्षा वाले परिसर से लापता सीआपीएफ जवान का कंकाल मिला

High Security Campus |

नीमच। जिले से एक हृदयविदारक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सीआरपीएफ (CRPF) के उच्च सुरक्षा वाले परिसर के भीतर ही एक लापता जवान का कंकाल मिला है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

CRPF कैंप में सनसनी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (CTC) परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों की सफाई के दौरान एक मानव कंकाल बरामद हुआ। यह कंकाल उसी कैंप के एक जवान का था, जो पिछले 43-44 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।

​गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी

​जवान का नामनंदकिशोर प्रजापत था और वह भीम ब्लॉक, जिला राजसमंद, राजस्थान का निवासी था। वह सीआरपीएफ में कांस्टेबल/कुक के पद पर तैनात था।जवान 27 दिसंबर 2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नीमच कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने मौके पर मिले मोबाइल फोन, कपड़े, जूते, अंगूठी और हाथ के कड़े को देखकर मृतक की पहचान की।

​ऐसे हुई पहचान और फिर खुलासा

​रविवार को कैंप परिसर के अंदर झाड़ियों की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर रहे अन्य जवानों की नजर झाड़ियों में पड़े एक कंकाल पर पड़ी। सूचना मिलते ही नीमच कैंट पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

​परिजनों के आरोप और फिर संदेह

​जवान के परिजनों का कहना है कि नंदकिशोर 50 दिन की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन वे कभी नहीं पहुंचे। परिजनों ने प्रशासन और कैंप प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ​जवान का सामान और मोबाइल कैंप के अंदर ही था, फिर भी इतने दिनों तक उसकी खोज क्यों नहीं हो सकी​परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।​उनका कहना है कि भारी सुरक्षा वाले परिसर (जहां चारों ओर सीसीटीवी कैमरे और संतरी तैनात रहते हैं) के अंदर 44 दिनों तक शव का न मिलना कई सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़े: रुद्राक्ष महोत्सव: तैयारियां पूरी

https://www.primenewsnetwork.in/india/rudraksh-festival-preparations-in-final-phase/140265

​पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा-

​पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए मंदसौर भेजा है। नीमच कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: