बोटाद (गुजरात)/शाजापुर (मध्यप्रदेश)। गुजरात के बोटाद जिले के राणपुर के पास किनारा चौकड़ी पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
मप्र के शाजापुर से जा रहा था परिवार
गुजरात के बोटाद जिले के राणपुर के पास किनारा चौकड़ी पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल ईको कार मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक परिवार को लेकर गुजरात जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
सड़क किनारे बिखड़ गये थे शव-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर शव बिखरे पड़े थे और एक घायल बच्चा मदद के लिए तड़पता नजर आया, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: इंदौर: महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट
https://www.primenewsnetwork.in/india/indore-woman-doctor-suffers-cardiac-arrest/131471