प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इस संबंध में घोषणापत्र भी अधिकारियों को सौंपा

नारायण मूर्ति दम्पती जातिगत सर्वे में शामिल नहीं हुई

जयनगर (कर्नाटक)। इन्फोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में जारी जातिगत सर्वेक्षण में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

नारायण मूर्ति दम्पती जातिगत सर्वे में शामिल नहीं हुई

नारायण मूर्ति दम्पती जातिगत सर्वे में शामिल नहीं हुई

इस संबंध में उन्होंने घोषणापत्र भी अधिकारियों को सौंपा

जयनगर (कर्नाटक)। इन्फोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में जारी जातिगत सर्वेक्षण में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने घोषणापत्र भी अधिकारियों को सौं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले हफ्ते जातिगत सर्वेक्षण के काम के सिलसिले में अधिकारी नारायण मूर्ति के जयनगर स्थित आवास पर पहुंचे थे। नारायण मूर्ति दम्पति ने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वह पिछड़ा वर्ग से नहीं आते हैं। ऐसे में उनके मामले में यह सर्वे सरकार के लिए किसी भी काम में आने वाला नहीं है। फिलहाल, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, घोषणापत्र में उन्होंने लिखा, 'हम किसी पिछड़ा वर्ग से नहीं आते हैं। ऐसे में इस सर्वे में हमारा शामिल होना सरकार के लिए किसी भी काम का नहीं होगा। ऐसे में हम इसमें शामिल नहीं होंगे।
सितंबर में कांग्रेस शासित कर्नाटक में जाति जनगणना शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया सात अक्टूबर तक चलना थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।

Related to this topic: