सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की।
हैदराबाद। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट कैडेट्स को अपने संदेश में इस बात पर जोर कि युद्ध में कोई उप-विजेता नहीं होता, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।
अभी भी जारी है ऑपरेशन सिंदूर: सीडीएस
सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि, "गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, और लापरवाही की कीमत बहुत भारी होती है। आप लोग वायु सेना में उस समय शामिल हो रहे हैं जब एक नया सामान्य स्थिति स्थापित हो चुकी है, एक ऐसा युग जो उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारी से परिभाषित है। ऑपरेशनों की तीव्रता भले ही कम हो गई हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जारी है। हमारी ताकत हर घंटे, हर दिन सतर्क, फुर्तीला और तैयार रहने की क्षमता में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीत को आदत बनाना इस नए सामान्य का हिस्सा होना चाहिए। युद्ध बातों से नहीं जीते जाते, बल्कि उद्देश्यपूर्ण कार्रवाई से जीते जाते हैं।
स्नातक समारोह के लिए समीक्षा अधिकारी थे रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान
वायु सेना अकादमी, दुंडीगल, हैदराबाद में भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं के फ्लाइट कैडेट्स की प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्नातक परेड आयोजित की गई। रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान इस स्नातक समारोह के लिए समीक्षा अधिकारी थे।
वियतनाम के ट्रेनियों को भी स्नातक होने पर दी बधाई
अनिल चौहान ने वियतनाम के ट्रेनियों को भी वायु सेना अकादमी से स्नातक होने पर बधाई दी और कहा कि उनकी उपस्थिति भारत और वियतनाम के बीच विश्वास और मित्रता के बंधन को मजबूत करती है। उन्होंने ट्रेनी स्नातकों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका भविष्य सम्मान, त्याग और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासों से भरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/right-wing-leader-sharif-osman-hadi-shot-dead-in-dhaka/101075
ढाका में दक्षिणपंथी नेता को मारी गई गोली मारी, राजनीतिक सरगर्मी तेज