मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग का प्राथमिक लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना है. इसके लिए सुरक्षाबलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी..
Bihar Elections 2025 : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग का प्राथमिक लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना है. इसके लिए सुरक्षाबलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जाए. वे कानपुर पहुंचे. इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार का बयान आया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, लोग निर्भय होकर मतदान करें, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि हर जिले में विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है, जो मतदान से पहले और मतदान के दिन हालात पर नजर रखेगी.
न कोई पक्ष और न कोई विपक्ष
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के लिए न कोई पक्ष और न कोई विपक्ष है, सब समकक्ष हैं. जहां तक हिंसा की बात है. चुनाव आयोग स्पष्ट करना चाहता है कि चुनाव आयोग हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता रखता है. हिंसा की कोई गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सामान्य मतदाता शांतिपूर्वक अपनी स्वेच्छा के अनुसार पारदर्शी तरीके से मतदान कर पाए उसके लिए चुनाव आयोग तैयार है.
6 और 11 नवंबर को वोटिंग
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/world/two-suspects-arrested-in-uk-train-stabbing-incident-10-injured/96275