प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

Manipur : एनएच - 2 को खोलने पर बनी सहमति

Manipur : केंद्र सरकार, राज्य सरकार और कुकी समुदाय के बीच एनएच - 2 को खोलने पर बनी सहमति, जानें क्या होगा फायदा

manipur  केंद्र सरकार राज्य सरकार और कुकी समुदाय के बीच एनएच - 2  को खोलने पर बनी सहमति जानें क्या होगा फायदा

Manipur : केंद्र और मणिपुर सरकार ने गुरुवार को कुकी जो काउंसिल केजेडसी के साथ एक नए समझौते पर हस्थाक्षर किए हैं. सभी पक्ष नेशनल हाईवे - 2 को खोलने पर सहमत हुए.कुछ दिनों से केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों औऱ केजेडसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हो रही थी. तीनों पक्षों ने शांति और स्थिरता लाने के लिए समाधान की आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने कहा कि केजेडसी ने सुरक्षाबलों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है. यह एनएच - 2 राज्य के लिए जीवन रेखा माना जाता है.

एनएच -2 पर शांति बनाए रखने के लिए समाधान निकाला गया है. एनएच - 2 मणिपुर को नागालैंड और पूर्वोतर के राज्य से जोड़ता है. 2 मई 2023 को राज्य में जातीय तनाव की वजह से एनएच 2 बंद कर दी गई थी. नेशनल हाईवे को फिर से खोलने को हिंसा प्रभावित मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि आवश्यक सामान पहुंचेगा इससे विस्थापित परिवारोंऔर राहत शिवरों के लिए मुश्किलें कम हो जाएंगी.

गृह मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है. इसमें नए सिरे से की गई बातचीत के तहत शर्तों और नियमों को एक साल के लिए प्रभावी माना जाएगा. गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, कुकी-जो काउंसिल ने भारत सरकार की ओर से तैनात सुरक्षा बलों के साथ मिलकर NH-2 पर शांति बनाए रखने का वादा किया है. बता दें कि दिल्ली में बैठक हुई थी.

'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO)' कहा गया

इस बैठक में मणिपुर सरकार, गृह मंत्रालय, कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन केएनओ और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट शामिल थे. इस बैठक मं सहमति व्यक्त की गई थी. आपको बता दें कि यह समझौता एक साल के लिए लागू किया जाएगा. इस समझौते को 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO)' कहा गया, इसमें नए नियम और शर्तें तय हुई हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-assembly-elections-2025-date-bihar-assembly-elections-may-be-announced-in/45785

 

Related to this topic: