भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की सफलता पर भारत को बधाई दी है। यह बैठक 14 और 15 मई को हुई थी।
नई दिल्ली। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की सफलता पर भारत को बधाई दी है। यह बैठक 14 और 15 मई को हुई थी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी की अनुपस्थिति में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे फेइहोंग ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ब्रिक्स देशों ने विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक और गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि चीन सभी सदस्य देशों के साथ एकजुटता और सहयोग को गहरा करने को तत्पर है।
चीन ने भविष्य में सहयोग और एकजुटता का दिया संकेत
उन्होंने कहा कि इस बैठक में जारी अध्यक्ष का वक्तव्य और परिणामी दस्तावेज से यह साफ है कि अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों, ब्रिक्स के भविष्य और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार को लेकर सभी देशों के बीच व्यापक सहमति बनी है। चीन ने यह भी साफ किया कि वह आने वाले समय में सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर सहयोग और एकजुटता को और मजबूत करना चाहता है।
वैश्विक चुनौतियों पर विकासशील देशों की एकजुटता जरूरी
फेइहोंग ने कहा कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और वह सभी देशों को चीन आने का निमंत्रण देता है। उन्होंने ब्रिक्स के भविष्य के लिए चीन का विजन भी रखा, जिसमें रणनीतिक सहयोग बढ़ाने, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने, तकनीकी विकास का फायदा उठाने और लोगों के बीच संबंध बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
यूपी में आपदा पर चीन ने जताया शोक
इस बैठक में सभी देशों ने माना कि आज विश्व के सामने चुनौतियां काफी जटिल और आपस में जुड़ी हुई हैं। इससे आर्थिक विकास और सतत विकास पर असर पड़ रहा है। ऐसे में विकासशील देशों के लिए जरूरी है कि वे मिलकर काम करें और एक निष्पक्ष और संतुलित वैश्विक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ें। इसके साथ ही, चीनी राजदूत ने उत्तर प्रदेश में आए तूफान और भारी बारिश से हुई जनहानि पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ptis-are-also-teachers-eligible-for-3rd-pay-scale-hc/205305
स्पोर्ट्स टीचर भी शिक्षक हैं, तीसरी क्रमोन्नति के हकदार: हाई कोर्ट