प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

चीन ने बैटरी टैक्स छूट 3% घटाई

चीन ने लीथियम आयन बैटरी पर टैक्स छूट में की तीन फीसदी की कटौती

चीन द्वारा लिथियम आयन बैटरियों के निर्यात पर दी जाने वाली टैक्स की छूट को मौजूदा तीन फीसदी की कटौती किये जाने से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की कीमतों में आने वाले दिनों में वृद्धि हो सकती है।

चीन ने लीथियम आयन बैटरी पर टैक्स छूट में की तीन फीसदी की कटौती

Battery Tax Cut |

1 अप्रैल से लागू होगा नया फैसला

चीन द्वारा लिथियम आयन बैटरियों के निर्यात पर दी जाने वाली टैक्स की छूट को मौजूदा तीन फीसदी की कटौती किये जाने से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की कीमतों में आने वाले दिनों में वृद्धि हो सकती है। चीन ने 1 अप्रैल से लिथियम आयन बैटरियों के निर्यात पर दी जाने वाली टैक्स की छूट को मौजूदा 9% से घटाकर 6% करने का एलान किया है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनियां बैटरी के लिए बहुत हद तक आयात पर निर्भर हैं। इसमें से करीब 80% लीथियम आयन बैटरी का आयात चीन से होता है।

ईवी की लागत में बैटरी की बड़ी हिस्सेदारी

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण में कुल कीमत में बैटरी पैक की हिस्सेदारी 30-40% होती है। ऐसे में चीन द्वारा लीथियम आयन बैटरी पर छूट कम करने के फैसले ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग की चिंता बढ़ा दी है।

आयात में भारी खर्च

आधिकारिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार चीन से बीते साल कुल 30,249 करोड़ रुपए की ईवी बैटरी आयात की गई। चीन द्वारा छूट घटाने से भारत में आयात होने वाली बैटरी की कीमतों में उछाल आएगा जिसका असर इलेक्ट्रिक वाहन की कीमतों पर पड़ सकता है। ऑटो उद्योग से मिली जानकारी के मुताबिक चीन सरकार अगले एक साल के भीतर इस प्रोत्साहन को पूरी तरह खत्म करने की योजना है।

घटते टैक्स लाभ ने बढ़ाई चिंता

चीन ने यह फैसला ऐसे समय किया है जब पहले ही देश में ईवी को मिलने वाला टैक्स लाभ पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की तुलना में कम हो रहा है। वहीं आयातित सेल और कच्चे माल पर निर्भरता के कारण भारतीय निर्मित बैटरियां वर्तमान में चीनी बैटरियों से करीब 20-30% महंगी हैं। ऐसे में ईवी निर्माता कीमतें बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। भारत में निर्मित और बेचे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में से केवल 13% ही पीएलआई योजना के मानदंड पूरा करते हैं।

सिर्फ 6 मॉडल ही सफल

46 मॉडलों में से केवल 6 ही 50% घरेलू वेल्यू एडिशन की आवश्यकता को पूरा कर पाए हैं। इनमें टाटा मोटर्स के 5 मॉडल और महिंद्रा का 1 मॉडल शामिल हैं। टेस्ला, हुंडई, बीएमडब्ल्यू और किआ जैसे अन्य लोकप्रिय ब्रांडों में 60% से अधिक आयातित घटक पाए जाते हैं, जो मुख्य रूप से चीन से आयात किए जाते हैं।

भारतीय निर्माताओं के लिए अवसर भी

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ईवी इकोसिस्टम से जुड़ी ईवी ऊर्जा के सीईओ संयोग तिवारी कहते हैं, चीन द्वारा निर्यात छूट घटाने को भारतीय बैटरी निर्माताओं के लिए एक अवसर के रूप में भी देखा जा सकता है। अब चीनी आयातित बैटरियों और भारत निर्मित बैटरियों की कीमत में अंतर घट जाएगा।

सरकारी प्रोत्साहन बन सकते हैं सहारा

पीएलआई स्कीम जैसे सरकारी प्रोत्साहन और कम्पोनेंट और मिनरल आयात पर छूट से भारतीय निर्माता उचित कीमतों पर देश में ही बैटरी उपलब्ध करा सकते हैं। घरेलू ईवी कंपनियां अपना मार्जिन कम करके ग्राहकों पर बढ़ी कीमत का बोझ डालने से बच सकती हैं।

यह भी पढ़े: पुरस्कृत बीएलओ को चुनाव आयोग की नोटिस

https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-issues-notice-to-awarded-blos/106039

Related to this topic: