प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आंतरिक मामलों में विदेशी दखल स्वीकार्य नहीं: चिराग

इमरान खान को 'भारत छोड़ो' नोटिस पर बोले चिराग पासवान- आंतरिक मामलों में विदेशियों का दखल नामंजूर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल अभिनेता इमरान खान को मिले 'लीव इंडिया' नोटिस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए विदेशी नागरिकों के हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया।

इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस पर बोले चिराग पासवान- आंतरिक मामलों में विदेशियों का दखल नामंजूर

Union Minister Chirag Paswan |

पटना (बिहार)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को भारत के आंतरिक मामलों में गैर-भारतीय नागरिकों के हस्तक्षेप को "अस्वीकार्य" करार दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शनों में अभिनेता इमरान खान की भागीदारी के बाद उन्हें जारी किए गए 'लीव इंडिया' (भारत छोड़ो) नोटिस के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने यह बयान दिया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन, लेकिन विदेशी हस्तक्षेप पर आपत्ति

पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि वह देश के भीतर भारतीय नागरिकों द्वारा किए जाने वाले लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के हमेशा पक्षधर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के आंतरिक विषयों में किसी भी विदेशी नागरिक की संलिप्तता को जायज नहीं ठहराया जा सकता।

"भारत में रहते हुए देश के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाने वाले भारतीय नागरिकों से कोई आपत्ति नहीं है। मैंने हमेशा शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का समर्थन किया है। लेकिन जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसका हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना या ऐसी गतिविधियों का हिस्सा बनना बिल्कुल उचित नहीं है," चिराग पासवान ने कहा।

विदेशी ताकतों की साजिश की जताई आशंका

मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के घटनाक्रमों के पीछे बाहरी तत्वों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं है, उसका भारत के आंतरिक मामलों में शामिल होना—विशेष रूप से तब, जब यह आशंका गहरा रही हो कि इन घटनाओं को प्रायोजित करने में विदेशी ताकतों का हाथ हो सकता है—पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर PM मोदी का ऐलान, पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद

Related to this topic: