प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

निर्यातकों को 500 करोड़ राहत पैकेज संभव

वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों को दे सकता है 500 करोड़ का राहत पैकेज

नई दिल्ली। अमेरिका, इजराइल - ईरान युद्ध के कारण देश के निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार निर्यातकों के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकती है।

वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों को दे सकता है 500 करोड़ का राहत पैकेज

Commerce Ministry |

नई दिल्ली। अमेरिका, इजराइल - ईरान युद्ध के कारण देश के निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार निर्यातकों के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकती है।

कृषि और रसायन सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय निर्यात, विशेष रूप से कृषि और रसायनों के क्षेत्र में, बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। माल ढुलाई की उच्च लागत और सुरक्षित मार्गों की कमी के चलते, वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों के लिए जल्द ही राहत पैकेज या वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय खाड़ी देशों को माल निर्यात करने वाले निर्यातकों के लिए 500 करोड़ के सहायता उपायों की घोषणा कर सकता है।

इस सप्ताह आ सकती है विस्तृत घोषणा

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार कहा, इस सप्ताह के भीतर इन कदमों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि ये उपाय मुख्य रूप से बीमा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं। इसमें उन निर्यातकों को मदद दी जाएगी, जो ईसीजीसी (निर्यात ऋण गारंटी निगम) या गैर-ईसीजीसी बीमा के दायरे में आते हैं।

ढुलाई और बीमा लागत में भारी बढ़ोतरी

पिछले माह ईरान पर हमले के कारण पश्चिम एशिया में जहाजों एवं विमानों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निर्यातकों के लिए समुद्री और हवाई माल ढुलाई के साथ बीमा प्रीमियम की लागत भी काफी बढ़ गई है।

सरकार रख रही है हालात पर नजर

सचिव ने बताया, एक अंतर-मंत्रालयी समूह दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रहा है। सीमा शुल्क विभाग ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग के बंद होने और समुद्री मार्गों में बाधा के कारण भारतीय बंदरगाहों पर वापस आने वाले निर्यात माल के प्रबंधन के लिए नियम भी जारी किए हैं।

पश्चिम एशिया भारत के लिए बड़ा बाजार

उधर, वित्त वर्ष 2024-25 में पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 58.8 अरब डॉलर रहा था।

यह भी पढ़े: यूपी नगर निकायों में पार्षद नामांकन शुरू

https://www.primenewsnetwork.in/state/councillors-nominated-in-up-urban-bodies/149719

Related to this topic: