IND vs PAK : भारत - पाकिस्तान मैच को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी आज मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले मैच को रद्द करने की मांग उठ रही है. विपक्ष मैच को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है.
IND vs PAK : भारत - पाकिस्तान मैच को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी आज मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले मैच को रद्द करने की मांग उठ रही है. विपक्ष मैच को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है. इसे ऑपरेशन सिंदूर का अपमान बता रही है. इसी कड़ी में सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट किया उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि पहलगाम के कसूरवारों के साथ क्रिकेट न खेलने से खेल जगत का बहुत नुकसान हो जाता.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलना अंतर्राष्ट्रीय खेल नियमों के तहत जरूरी है. भाजपा कह रही है कि भारत का पाकिस्तान के साथ मैच खेलना मजबूरी भी है और जरूरी भी. मजबूरी भाजपा की हो सकती देश की नहीं. भाजपा शहादत और
ऑपरेश सिंदूर का सरेआम अपमान कर रही है.

'पानी के साथ - साथ खेल भी साथ नहीं खेला जाता था'
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कई बार ऐसा हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेला गया. उन्होंने लिखा, भाजपा और मोदी सरकार के लिए पेश है. उस दौर का सच्चा राष्ट्रवादी इतिहास, जहां वाकई टेरर और टॉक साथ नहीं चलता था, खून और पानी के साथ - साथ खेल भी साथ नहीं खेला जाता था.
1962 से 1977 के बीच 16 साल तक भारत ने पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला. 1986: इंडिया ने एशिया कप का बॉयकॉट किया. 1990: एशिया कप का बॉयकॉट. 1993: तनाव की वजह से एशिया कप कैंसिल. 2008: इंडिया का पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार. भाजपा का नकली राष्ट्रवाद आज उजागर हो गया है, जो देश को शर्मसार कर रहा है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/sports/125/breaking/a5f7fe4d/75c23e9a/breakingdetails/kagiso-rabada-gave-70-runs-in-4-overs-5-bowlers-who-gave-the-most-runs-in-t20-i-46831