प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

VB-G RAM G बिल पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

VB-G RAM G बिल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - MGNREGA गरीबों की जीवनरेखा

VB-G RAM G : मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि MGNREGA गरीबों की जीवनरेखा है. वे (सरकार) गरीब लोगों को अमीर लोगों का गुलाम बनाना चाहते हैं.

vb-g ram g बिल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - mgnrega गरीबों की जीवनरेखा

VB-G RAM G बिल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - MGNREGA गरीबों की जीवनरेखा |

VB-G RAM G : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि MGNREGA गरीबों की जीवनरेखा है. वे (सरकार) गरीब लोगों को अमीर लोगों का गुलाम बनाना चाहते हैं. मैं इसकी निंदा करता हूं और यह सिर्फ सरकार की मदद कर रहा है. केंद्र सरकार ने MGNREGA का नाम बदलकर VB-G RAM G कर दिया था. विंटर सेशन में जी राम जी बिल सरकार पास करा चुकी है. इसी पर वे बोल रहे थे.

जयराम रमेश का बयान

जयराम रमेश ने कहा कि MGNREGA का मौलिक चरित्र बदला गया है, इस योजना का मूल ढांचा बदला गया है. ग्रामीण, वंचित और शोषित लोगों को जो रोजगार दिया जा रहा था वो हटाया गया है. MGNREGA के तीन सिद्धांत हैं, पहला रोजगार देना, दूसरा रोजगार के माध्यम से स्थानीय समुदाय के लिए जिन आधारभूत संरचनाओं की जरूरत है. उसे बढ़ाना व आजीविका दर सुनिश्चित करना. तीसरा ग्राम पंचायत द्वारा ये तय किया जाता था, लेकिन अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किसे, कहां और कब रोजगार दिया जाना है. 

'राज्यों से इसके बारे में बातचीत नहीं हुई'

जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें(भाजपा) महात्मा गांधी के नाम से नफरत है, कांग्रेस के कार्यकाल में बनाए गए कानूनों से नफरत है. मुझे समझ नहीं आता कि इन लोगों ने इसमें जल्दबाजी क्यों की? जो नया कानून बनाया गया है, राज्यों से इसके बारे में बातचीत नहीं हुई है. राज्य सरकारों की जो वित्तीय स्थिति है. इससे और बिगड़ जाएगी. सोनिया गांधी का बयान सही है कि संसद में बुलडोजर चलाया गया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985

Related to this topic: