प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: चुनाव कार्यालय के सामन

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने SIR सुनवाई में वोटरों की परेशानी और BJP द्वारा वैध वोटर काटने के लिए फॉर्म-7 के इस्तेमाल का जोरदार विरोध किया।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने  कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Election Commission |

पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत सुनवाई में वोटरों को हो रही परेशानी और भाजपा द्वारा वैध वोटरों के नाम को काटने बाबत फार्मं सात के इस्तेमाल के विरोध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और उस दौरान उनके और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस के एक अधिकारी के सिर में चोट लगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुलिस बैरिकेट तोड़ कर आखिरी बैरिकेट तक पहुंच गए। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अघ्यक्ष शुभंकर सरकार समेत कई क्रार्यकर्याओ को गिरफ्तार कर स्थिति पर काबू किया।

ज्ञापन सौंपने से रोके जाने पर भड़का आक्रोश

कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मुख्य चुनाव अधिकारी को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपना चाहते थे। लेकिन इसकी मनाही होने की वजग से पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने यह कह कर रोष जताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की भावना के मद्देनजर चुनाव आयोग वोटरों की सहूलियतों पर गौर नहीं कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रति वोटरों में नाराजगी बढ़ रही है और नतीजतन राज्य के हर जिले में कहीं न कहीं विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बीडीओं की कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही है। अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। 

कई जिलों में पहले भी हो चुकी घटनाएं

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण चौबीस परगना जिले के बासंती में स्थानीय लोगों ने सड़क अवरूद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया और बीडीओ कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। लोगों का आरोप था कि सुनवाई के दौरान वोटरों से कागजात लिए गए लेकिन उसकी प्राप्ति रसीद नहीं दी गई। इसी पर चुनाव अधिकारियों और वोटरों के बीच टकराव हुआ। टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश करने पर उनके और प्रदर्शनकारियों की बीच झड़प हो गई। इसके पहले मालदा जिले फरक्का और उत्तर दिनाजपुर के चाकूलिया में बीडीओ कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हो चुकी। बर्दवान, हुगली, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े: डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से RBI की चिंता

https://www.primenewsnetwork.in/india/dollar-vs-rupee-rbi-concern-grows/105658

 

Related to this topic: