प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर...

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा - '30 अप्रैल तक इंतजार करें...'

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने सरकार के फैसले को...

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया कहा -  30 अप्रैल तक इंतजार करें

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा - '30 अप्रैल तक इंतजार करें...' |

Petrol - Diesel : पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क हटाए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने सरकार के फैसले को चुनावी बताया. कांग्रेस का कहना है कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, इसीलिए यह कटौती की गई है. 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक पोस्ट में कहा कि लोगों को 30 अप्रैल तक का इंतजार करना चाहिए. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होगा. जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, जैसा कि पिछले 12 सालों में सात अलग-अलग मौकों पर हुआ, भारत में उपभोक्ता कीमतें कम नहीं हुईं. आज की घोषणा विधानसभा चुनाव के कारण है. 30 अप्रैल तक इंतजार करें.

डीलरों और उपभोक्ताओं के लिए कीमतें समान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि अगर आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने की सुर्खियां देखीं और सोचा कि सरकार ने आपकी जेब को राहत दी है तो आप गलत हैं. फिलहाल, डीलरों और उपभोक्ताओं के लिए कीमतें समान हैं. 

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए राहत सिर्फ कहानियों में है, वास्तविकता में नहीं है. सरकार को सुर्खियां बटोरने और लोगों को बेवकूफ बनाने के बजाय उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देने पर ध्यान देना चाहिए. बता दें कि सरकार ने पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया है. पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है. डीजल पर सरकार की तरफ से शून्य कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147

 

Related to this topic: