प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जनसुराज की सरकार बनते ही भ्रष्ट आईएएस और..

जनसुराज की सरकार बनते ही भ्रष्ट आईएएस और मंत्री जाएंगे जेल : प्रशांत किशोर

Prashant Kishore : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार बनते ही वे सबसे पहले सात काम करेंगे।

जनसुराज की सरकार बनते ही भ्रष्ट आईएएस और मंत्री जाएंगे जेल  प्रशांत किशोर

जनसुराज की सरकार बनते ही भ्रष्ट आईएएस और मंत्री जाएंगे जेल : प्रशांत किशोर |

Prashant Kishore : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार बनते ही वे सबसे पहले सात काम करेंगे। 100 भ्रष्ट मंत्रियों और अफसरों की लिस्ट उन्होंने बनाई है। विशेष अदालत गठित कर त्वरित सुनवाई के जरिए इन सभी को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव के बाद नितीश कुमार किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। जनता से अपील की कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए लोग मतदान करें। 

प्रशांत ने कहा कि करीब 56 प्रतिशत लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं। जनसुराज ने उनके सामने एक विकल्प रखा है। अपनी बात के पक्ष मे तर्क दिया कि बिहार की जनता जंगलराज की तरफ नहीं लौटना चाहती थी। इसी विकल्पहीनता के चलते वह वह नितीश कुमार को वोट देती रही, लेकिन अब उसके सामने जनसुराज ने विकल्प पेश किया है। 20 साल से नितीश बिहार का चेहरा बने हुए हैं, लेकिन जनता ने मौका दिया तो पार्टी अपने दावों को जमीन पर साकार कर दिखा देगी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह सकते हैं कि जनसुराज के पास प्रशासन का अनुभव नहीं है, लेकिन वे कहते है यह फैसले का वक्त है। लोगों को तय करना है कि उन्हें एक्सपायरी दवा चाहिए या नई दवा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नितीश कुमार निजी तौर पर इमानदार नेता हैं, लेकिन उनके अगल-बगल के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/farmers-will-get-fertilizer-slips-online/77666

Related to this topic: