श्रीसन फर्मा पर ताला, लाइसेंस भी रद्द
चेन्नई दवा निर्माता व सात के ठिकानों पर ईडी का छापा
22 बच्चों की मौत से मचे हड़कंप के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दवा बनाने वाली चेन्नई की कंपनी श्रीसन फर्मास्युटिकल्स का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
चेन्नई दवा निर्माता व सात के ठिकानों पर ईडी का छापा
श्रीसन फर्मा पर ताला, लाइसेंस भी रद्द
भोपाल। 22 बच्चों की मौत से मचे हड़कंप के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दवा बनाने वाली चेन्नई की कंपनी श्रीसन फर्मास्युटिकल्स का लाइसेंस रद्द कर दिया है। वहीं कंपनी को आधिकारिक रूप से बंद भी कर दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने चेन्नई के सात ठिकानों पर छापा मारा। इसमें कंपनी के साथ तमिलनाडु फूड एंड प्रशासन के अफसर के घर और आफिस पर कार्रवाई की गई है। जांच की गई तो पाया गया कि सिरप में डायएथिनिल ग्लायकाल शामिल था जो जहरीला था। इसी से बच्चों की किडनी फेल हो गई औ बच्चों की मौत हो गई। मालूम हो कि मामला जब उजागर हुआ तो मप्र सरकार ने दो ड्रग इस्पेक्टर और एक डिप्टी ड्रग कंट्रोलर को निलंबित कर दिया था।