प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

कोहली, रोहित, राहुल और गेंदबाजों का कमाल

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया

भारत ने पहले एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीको को 17 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब अगला मैच तीन दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया

रांची।

भारत ने पहले एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीको को 17 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब अगला मैच तीन दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में अफ्रीको की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी। उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। 

अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने रन बनाए। इ तीनों की अर्धशतकीय पारियां भी टीम को पार नहीं लगा सकीं। इसके पहले बारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल ने पारी को तेज शुरुआत दी, लेकिन जल्दी ही वे ईउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मार ने पारी संभाली। दोनों के बीच 109 रन पर 136 रन की साझेदारी हुई। रोहित काफी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 51 गेंद पर 57 गन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इस तरह उन्होंने करियर में 60वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं विराट ने  अपने वन डे करियर का 52वां और 82वां शतक पूरा किया। कोहली 120 गेंदों में  135 रन बनाकर आउट हुए । पारी में उन्होंने 11 चौके और सात छक्के लगाए। राहुल ने 56 गेंदों में 60 रनों की जोरदार पारी खेली। जडेजा 32 रन बनाने में सफल रहे। गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने 04 विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने 03 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप को 02 और प्रसिद्ध कृष्णा को 01 विकेट मिला।

इसे भी पढेंः

रांची वनडे में विराट कोहली का धमाकेदार शतक, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया

https://www.primenewsnetwork.in/sports/virat-kohli-explosive-century-in-the-ranchi-odi/99365

Related to this topic: