प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झांसी में 2,415 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी

झांसी में साइबर हैकर्स ने सचिव की आईडी हैक कर जारी किए 2,415 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

साइबर अपराधियों ने सीआरएस (नागरिक पंजीकरण प्रणाली) पोर्टल में सेंध लगाकर बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव संजय गोस्वामी की आईडी हैक कर ली।

झांसी में साइबर हैकर्स ने सचिव की आईडी हैक कर जारी किए 2415 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Jhansi Cyber Hack |


सीआरएस पोर्टल में बड़ी सेंध

झांसी। साइबर अपराधियों ने सीआरएस (नागरिक पंजीकरण प्रणाली) पोर्टल में सेंध लगाकर बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव संजय गोस्वामी की आईडी हैक कर ली। हैकर्स ने कुछ ही घंटों में 2,415 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए।

रिपोर्ट के बाद प्रशासन में हड़कंप

एक रिपोर्ट में मामला सामने आते ही डीपीआरओ कार्यालय से लेकर मुख्य रजिस्ट्रार कार्यालय तक अफरा-तफरी मच गई। मुख्य रजिस्ट्रार ने तुरंत सभी फर्जी प्रमाणपत्र निरस्त करने के आदेश जारी किए।

साइबर पुलिस सक्रिय, हैकर्स की तलाश शुरू

साइबर पुलिस अब सीआरएस पोर्टल को हैक करने वाले जालसाजों की तलाश में जुटी है और तकनीकी तरीके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

तीन ग्राम पंचायतों की आईडी एक साथ हैक

नौ सितंबर को दिगारा, वनगुवां और कोलवा ग्राम पंचायतों की आईडी को हैक किया गया। सचिव को कई घंटों तक इसका अंदाज़ा भी नहीं हो पाया।

सचिव को अंजान कॉल से लगा शक

सचिव संजय गोस्वामी ने बताया कि सुबह करीब 10:14 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने आईडी हैक होने की जानकारी दी। चेक करने पर पता चला कि लॉगिन मेल आईडी की जगह कोई दूसरी आईडी दिख रही थी।

2415 फर्जी प्रमाणपत्र जारी होने की पुष्टि

सचिव ने तुरंत डीपीआरओ और मुख्य रजिस्ट्रार कार्यालय को सूचना दी। जांच में पता चला कि हैक की गई आईडी से कुल 2,415 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके थे।

यह भी पढ़े: जी20 को दुनिया की समस्याएं हल करनी चाहिए

https://www.primenewsnetwork.in/india/g20-should-tackle-global-issues/98444

Related to this topic: