1000 एकड़ में बनाने की है योजना
डिफेंस का सबसे बड़ा एयरबेस खजुराहो में बनेगा
भोपाल। खजुराहो में मध्य भारत का सबसे बड़ा एयरबेस बनेगा। यह डिफेंस का होगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान और सेना के विमानों का यहां बेड़ा बनाया जाएगा।
- October 20 2025 12:03:23 PM
डिफेंस का सबसे बड़ा एयरबेस खजुराहो में बनेगा
रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
1000 एकड़ में बनाने की है योजना
सभी तरह से अनुकूल है स्थान
प्राइम न्यूज नेटवर्क
भोपाल। खजुराहो में मध्य भारत का सबसे बड़ा एयरबेस बनेगा। यह डिफेंस का होगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान और सेना के विमानों का यहां बेड़ा बनाया जाएगा। एयरबेस के लिए 1000 एकड़ जमीन खजुराहो एयरबेस के पास देखी गई है। भारतीय वायुसेना की टीम ने एक प्रस्ताव बनाकर रक्षा मंत्रालय को दिया है। सहमति बनने के बाद अगले साल जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। बायु सेना की टीम ने पहले इलाहाबाद, झांसी, ग्वालियर और खजुराहों में एयरपोर्ट को देखा। इसमें सुरक्षा मानक को ध्यान में रखा गया। तब जाकर खजुराहो का चयन हो सका। मालूम हो कि आपरेशन सिंदूर के बाद मध्य भारत में रक्षा मंत्रालय किसी ऐसे स्थान की तलाश में था जहां से सैन्य कार्रवाई तुरंत की जा सके। इसमें यह भी ध्यान दिया गया कि वह स्थान दुश्मन की नजर से भी दूर रहे। पन्ना के सांसद वीडी शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की। शर्मा ने कहा कि बातचीत सकारात्मतक रही और यह काम शीध्र ही शुरू किया जाएगा।
खजुराहों के चलन के लिए किसी भी दिशा में वायु आपरेशन करना आसान होने के साथ फोर्स मूवमेंट तेज हो व रणनीतिक रूप से आसान हो। यह क्षेत्र पाकिस्तानी सीमा के नजदीक है। मतलब कि शीघ्र कार्रवाई करना आसान है। इसके साथ ही यह इलाका कम घनी आबादी वाला है। साथ ही खजुराहो पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां मौसम साल भर स्थिर रहता है। साथ में यहां न अधिक ऊंचाई है और न धूंध की समस्या के साथ तापमान की भी कोई समस्या नहीं है।