रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के दम पर भारत एक रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। यह नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही उद्योगों को समर्थन देता है।
रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा भारत
राजनाथ ने कहा-यह तंत्र उद्योगों को समर्थन और आत्मनिर्भर बनाता
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के दम पर भारत एक रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। यह नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही उद्योगों को समर्थन देता है। इसके अलावा अन्य देशों पर निर्भरता कम करता है।
रक्षामंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'चाणक्य रक्षा संवाद' को संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत शक्ति, सुरक्षा और विकास के पथ पर आगे बढ़ता है तो विश्व को अनेक प्रकार से लाभ होता है। एक स्थिर भारत, एक स्थिर वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान देता है। भारत का डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, अनेक देशों के लिए समावेशी, पारदर्शी और सुरक्षित शासन का एक आदर्श प्रस्तुत करता है। उभरती प्रौद्योगिकियों, चाहे वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता हो, साइबर हो या अंतरिक्ष सबके प्रति भारत का नैतिक दृष्टिकोण ऐसे मानक स्थापित करता है जिनकी ओर अन्य देश भी ध्यान देते हैं। इससे शांति, जलवायु उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को संबल मिलता है और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को नैतिक बल प्रदान करता है।
इस प्रकार, सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत अलग-थलग नहीं रहता, बल्कि वह भलाई की शक्ति बन जाता है, एक ऐसा राष्ट्र जो वैश्विक शांति और मानव कल्याण को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सकारात्मक प्रभाव स्थायी शक्ति में परिवर्तित हो, सरकार केंद्रित सुधारों के साथ राष्ट्रीय क्षमता को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा और संपर्क दोनों को बढ़ावा देने के लिए सीमा और समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। हम नए प्लेटफार्मों, प्रौद्योगिकी और संरचनाओं के माध्यम से अपनी सेनाओं का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। हम गति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए खरीद प्रक्रियाओं में सुधार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में आएंगे भारत की यात्रा पर, शेड्यूल अपडेट
https://www.primenewsnetwork.in/india/russian-president-vladimir-putin-will-visit-india-in-december-this-year/99138