Parliament : संसद में राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने डोकलाम का जिक्र किया.
लोकसभा में राहुल गांधी के डोकलाम वाले बयान पर रक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति, मचा खूब हंगामा |
Parliament : लोकसभा में राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने एक बिना छपी किताब का हवाला देते हुए डोकलाम का जिक्र किया. उनके बयान पर हंगामा शुरू हो गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता विपक्ष के बयान पर आपत्ति जताई.
राहुल गांधी ने पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब में चीन और डोकलाम के बारे में लिखे बयान को बता रहे थे, लेकिन राजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस किताब की बात कर रहे हैं. यह पुस्तक छपी नहीं है. राहुल गलत रेफरेंस दे रहे हैं. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी से कहा कि जिस किताब को प्रकाशित नहीं किया गया है. उसके बारे में संसद में बात नहीं हो सकती है.
'बिना छपी किताब के बारे में बात'
अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए. यह पुस्तक प्रकाशित हुई या नहीं. किरेन रिजिजू ने कहा कि आप सदन के नियम तोड़ रहे हैं. संसद नियमों से चलती है और यहां आप बिना छपी किताब के बारे में बात नहीं कर सकते हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता के समर्थन में अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है. लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त दी जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-said-budget-is-beyond-the-understanding-of-the-poor/131453