नई दिल्ली। India AI Impact Summit का आयोजन हो रहा है. इस समिट में हिस्सा लेने के लिए देश - विदेश से कंपनियां भारत आई हैं...
'भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना जिम्मेदारी...', AI Impact Summit बोले धर्मेंद्र प्रधान |
नई दिल्ली। India AI Impact Summit का आयोजन हो रहा है. इस समिट में हिस्सा लेने के लिए देश - विदेश से कंपनियां भारत आई हैं. इसी पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि "भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना हमारी ज़िम्मेदारी है. प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया."
उन्होंने कहा कि "वे इसमें हिस्सा ले रहे हैं. शिक्षा में हम AI का इस्तेमाल करके अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे मज़बूत बना सकते हैं, यह प्राथमिकता बन गई है."
इसके अलावा, धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट किया. जिसमें केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि भारतीय युवा अपनी पिछली पीढ़ियों से अलग तरीके से सोच रहे हैं. शिक्षा में AI और AI में शिक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. मैं हमारे युवाओं से AI का इस्तेमाल करके शिक्षा देने, अपनाने, मजबूत बनाने और ऐसे नए कदम उठाने की अपील करता हूं, जो भारत को AI के क्षेत्र में एक अहम ताकत के तौर पर स्थापित करेंगे.

आपको बता दें कि पहला AI Summit 2023 यूके के Bletchley Park में आयोजित किया गया था. इसे AI सेफ्टी समिट बताया गया था. इसके बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में AI Summit का आयोजन हुआ था. पिछले साल पेरिस में AI Impact Summit का आयोजन हुआ था.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-spoke-on-the-congress-protest-if-you-want-to-protest/144125