दिवाली का देश में ही नहीं विदेशों में भी बेसब्री के साथ इंतजार रहता है.एशिया से लेकर यूरोप तक के देशों इसको लेकर उत्साह देखने को मिलता है.जिसके चलते पूरे विश्व भर में यह पर्व एक खास पहचान रखता है.
नकुल जैन, नोएडा
भारत के सबसे बड़े पर्व दिवाली की रौनक की झलक काफी दिनों पहले ही दिखाई देनी शुरु हो जाती है.. लोग दिवाली की तैयारी कई दिनों पहले शुरु कर देते हैं..वहीं त्योहार के इस सीजन में बाजारों को दुल्हन के जैसे सजाया जाता है..जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ कर चार चांद लगाने का काम करती है..दीपावली पर्व को भारत में काफी शुभ माना जाता है..जिसके चलते लोग भारी मात्रा में खरीददारी भी करते है..खुशियों के इस त्योहार में लोग मिठाईयां बांटते है..नए कपड़े खरीदते हैं..और पटाखे छोड़ते हैं..सही शब्दों में कहे तो यह पर्व पूरे देश में एक नई उर्जा का संचार करके सभी के अंदर उत्साह भर देता है..वैसे तो इस पर्व का सैलिब्रेशन सबसे ज्यादा भारत में ही होता है..लेकिन कुछ ऐसे भी देश है जो इस त्योहार को इतने उत्साह के साथ मनाते हैं कि आपको वहां की दिवाली देखकर पता भी नहीं चलेगा कि आप विदेश में दिवाली सैलिब्रेशन कर रहे हैं..मतलब आसान भाषा में कहा जाए तो आपको पूरा भारत वाला फील आएगा..तो आईए जानते हैं भारत के अलावा वो कौन से देश है..जहां पर दिवाली का खास अंदाज में सैलिब्रेशन होता है...
ब्रिटेन की गलियों में भी दिखता है दिवाली का उत्साह
भारत के बाद जिस देश में दिवाली के त्यौहार का उत्साह सबसे ज्यादा देखने को मिलता है.. वो है फिरंगियों का देश ब्रिटेन..किसी जमाने में भारत पर राज करने वाले इस मुल्क में आज भारत की संस्कृति का जमकर बोल-बाला बोलता है.जिसके चलते ही दिवाली को इस देश में भी खास अंदाज में मनाया जाता है..ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ अंग्रेज भी इस त्योहार को मनाते है..यहां भी भारत के जैसे ही बाजारों में रौनक लगती है..लोग पटाखे छोड़ते हैं..और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार करते है..वैसे तो इस त्यौहार की धूम पूरे ब्रिटेन में देखने को मिलती है..लेकिन ब्रिटेन के खूबसूरत शहरों में शुमार लेस्टर की दिवाली को यहां की सबसे खास दिवाली माना जाता है..लेस्टर में लोग दिवाली का सैलिब्रेशन करने के लिए पार्कों में इकठ्ठे होते है..और एक दूसरे को बधाईयां देते हैं...
नेपाल की तिहाड़ दीवाली
भारत के पड़ोसी देश नेपाल की संस्कृति भारत से मिलती-जुलती होने के चलते वहां पर भी दिवाली को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है..गाय को सबसे ज्यादा महत्व दिए जाने वाले इस देश में दीपावली पर्व को तिहाड़ के नाम से भी जाना जाता है..जो कि पूरे पांच दिन तक मनाया जाता है..नेपाल में दीपावली पर पहले दिन गाय की पूजा होती है..दूसरे दिन कुत्ते की..तीसरे दिन मिठाइयां बनती है..चौथे दिन यमराज की पूजा होती..और आखिरी दिन भैया दूज के साथ त्यौहार का समापन कर दिया जाता है..
मलेशिया की हरि दिवाली
मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के नाम से जाना जाता है..इस दिन यहां पर लोग जल्दी उठकर स्नान करते हैं..और देवी-देवताओं की पूजा करके दिन की शुरुआत करते हैं.मलेशिया में इस दिन बाजारों में मेले भी लगाए जाते हैं..वहां पर लगने वाले मेले की रौनक देखकर हर किसी का दिल उधर जाने का करता है..जिसके चलते भारी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ती है..मेले में तरह- तरह के सामान और व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं..जिसके चलते भी लोग दिवाली मेले में पहुंचते हैं..
रावण के देश में भी होता है सैलिब्रेशन
भारत के एक और पड़ोसी राज्य श्रीलंका में भी इस पर्व को मनाया जाता है..लोग इस दिन घरों में मिट्टी के दीपक जलाकर त्यौहार मनाते हैं.. और एक-दूसरे के घरों में जाकर मिलते हैं..और मिठाइयां बांटते हैं..
जापान की अनूठी दिवाली
तकनीकी करण में माहिर जापान में इस पर्व को कुछ खास अंदाज में मनाया जाता है.. दिवाली के दिन लोग अपने बगीचों में पेड़ों के उपर लालटेन और कागज के पर्दे लटकाते हैं..और फिर उसे आसमान में छोड़ देकर दिवाली का सैलिब्रेशन करते हैं..जापान में दिवाली के दौरान नाच-गाने का कार्यक्रम भी किया जाता है..
अमेरिका के मंदिरों में लगती है रौनक
महाशक्ति के नाम से जाने वाले अमेरिका में भी दीवाली धूम-धाम के साथ मनाई जाती है..इस दिन यहां पर रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग मंदिरों में जाकर पूचा-अर्चना करते हैं..और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं..जिसमें अमेरिकी लोग भी शामिल होते हैं..
इंडोनेशिया में साझा होती है संस्कृति
भारतीय संस्कृति से खासा प्रभावित होने वाले इंडोनेशिया में भी दिवाली बड़े धूम-धाम के साथ मनाई जाती है..इंडोनेशिया में रामलीला के दिनों से ही भारतीय त्योहारों की रौनक लगनी शुरु हो जाती है..यहां के लोग भारतीय संस्कृति से प्रभावित होते हैं..जिसके चलते यहां पर रहने वाले भारतीय और स्थानीय लोग एक-दूसरे की संस्कृतिक विरासत को आपस में साझा करते हैं..वैसे तो पूरे इंडोनेशिया में दिवाली की धूम मचती है..लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह और जोश बाली, जकार्ता और मैदान शहर में देखने को मिलता है..भारत के जैसे यहां पर भी लोग दिवाली पूजन करते हैं..मिठाइयां बांटते हैं..और पटाखे छोड़कर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं...