प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद: छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा अलर्ट के बीच DMRC का बड़ा फैसला

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के उग्र प्रदर्शन और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच DMRC का बड़ा फैसला। जानिए पूरी अपडेट।

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा अलर्ट के बीच dmrc का बड़ा फैसला

Ramkrishna Ashram Marg metro station |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। मध्य दिल्ली के आसपास चल रहे छात्र प्रदर्शनों और सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताओं के चलते शनिवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक राष्ट्रीय राजधानी के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इस कार्रवाई से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बंद किए गए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों की सूची

लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली। ये सभी 18 स्टेशन जनता के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज (मेट्रो बदलने की) सुविधा यथावत चालू रहेगी।

DMRC का आधिकारिक बयान

यात्रियों को सतर्क करने के लिए DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "सुरक्षा कारणों से नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन कल (25 जुलाई, 2026) सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देशों तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेट्रो स्टेशनों की बंदी के साथ-साथ मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने संभावित विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर भारी बैरिकेडिंग की है। सुरक्षाबलों ने भारी-भरकम जंजीरों से बैरिकेड्स को आपस में जोड़ा है और उन्हें वेल्डिंग के जरिए पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित कर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति या भीड़ को नियंत्रित करने में कोई ढिलाई न रहे।

कॉकक्रोज जनता पार्टी (CJP) का हल्ला बोल

यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल और सुरक्षा का कड़ा पहरा कॉकक्रोज जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित किए जा रहे छात्र प्रदर्शनों की वजह से है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। इसके साथ ही CJP और छात्र संगठनों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की थी, जो अब पूरी हो गई है क्योंकि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: संसद भवन के पास हिंसक प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की पहली FIR, हत्या की कोशिश समेत 13 गंभीर धाराएं दर्ज

Related to this topic: