प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
  • फर्रुखाबाद: पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक इलाके में 480 कोन छापेमारी कर भारी मात्रा में चाइनीस मांझा बरामद किया, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है
  • बस्ती: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, SO मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के साथ किया गिरफ्तार
  • रायबरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया, मामले की जांच शुरू की
  • जसपुर: एक लकड़ी के गोदाम और कार्यालय में अचानक लगी आग, गोदाम में राखी लकड़ी सहित अन्य सामान भी जलकर पूरी तरह से राख, हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई
  • फरीदाबाद पहुंचे पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, मृतक और घायलों के परिजनों से की मुलाकात, मामले में FIR दर्ज की गई, ADC की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी बनाई गई

डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से RBI की चिंता

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरते रूपये ने बढ़ायी रिजर्व बैंक की चिंता

अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रूपये के अवमूल्यन ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। आरबीआई ने गिरते रूपये से हो रहे व्यापार घाटा को नियंत्रित करने के लिए बड़ी पहल की है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरते रूपये ने बढ़ायी रिजर्व बैंक की चिंता

Currency Depreciation |

ब्रिक्स देशों को डिजिटल मुद्राएं जोड़ने का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने ब्रिक्स देशों को डिजिटल मुद्राओं को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। इससे सीमा पार व्यापार और पर्यटन भुगतान आसान हो सकेगा। साथ ही, देशों में तनाव बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम हो सकती है। केंद्रीय बैंक ने सरकार को सिफारिश की है कि केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) को जोड़ने का प्रस्ताव 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के एजेंडे में शामिल किया जाए।

2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के एजेंडे में शामिल करने की सिफारिश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस साल भारत करेगा। यह इसी वर्ष के अंत में आयोजित होगा। यदि सिफारिश स्वीकार कर ली जाती है, तो ब्रिक्स सदस्य देशों की डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने का प्रस्ताव पहली बार पेश किया जाएगा। ब्रिक्स संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देश शामिल हैं। आरबीआई का यह प्रस्ताव रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 2025 में की गई घोषणा पर आधारित है। आरबीआई ने सीमा-पौर लेनदेन को गति देने और अपनी मुद्रा के वैश्विक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत के डिजिटल रुपये को अन्य देशों की सीबीडीसी से जोड़ने में सार्वजनिक रूप से दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, उसने कहा है कि रुपये के वैश्विक उपयोग को बढ़ावा देने के उसके प्रयास डॉलर-विरोधी प्रभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नहीं हैं।

ब्रिक्स में कौन-कौन से देश शामिल

हालांकि, ब्रिक्स के किसी भी सदस्य देश ने अपनी डिजिटल मुद्राओं को पूरी तरह से लॉन्च नहीं की है, लेकिन सभी पांच प्रमुख सदस्य देशों ने पायलट परियोजनाएं चलाई हैं। भारत की डिजिटल मुद्रा (ई-रुपया) के दिसंबर, 2022 में लॉन्च होने के बाद से 70 लाख खुदरा यूजर्स हैं।

पहले भी ब्रिक्स को बता चुके हैं अमेरिका विरोधी

आरबीआई के इस प्रस्ताव को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वीकार किये जाने की स्थिति में अमेरिका के नाराज होने का खतरा भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डॉलर को दरकिनार कर किसी वैकल्पिक करेंसी का प्रचलन बढ़ाने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी ब्रिक्स गठबंधन को अमेरिका विरोधी बताया था और सदस्य देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े: 3 करोड़ बिजली बिल घोटाले में पहली गिरफ्तारी

https://www.primenewsnetwork.in/india/first-arrest-in-3-crore-power-bill-scam/105655

 

Related to this topic: