प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बारिश के चलते पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से तय की..

बारिश के चलते पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से तय की यात्रा, इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले

PM Modi in Manipur : पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर के इम्फाल पहुंचे. भारी बारिश के कारण हेलीकॉफ्टर से यात्रा असंभव था. उन्होंने सड़क मार्ग चुना. पीएम मोदी ने हिंसा पीड़ितों से भी मुलाकात की.

बारिश के चलते पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से तय की यात्रा इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले

हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात |

PM Modi in Manipur : पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर के इम्फाल पहुंचे. भारी बारिश के कारण हेलीकॉफ्टर से यात्रा असंभव था. उन्होंने सड़क मार्ग चुना. पीएम मोदी ने हिंसा पीड़ितों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इतनी भीषण बारिश में भी इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां आए हैं. यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है. उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, लेकिन सड़क से आना बेहतर साबित हुआ, क्योंकि रास्ते में लोगों ने उन्हें देश का तिरंगा थामे प्यार और सम्मान से स्वागत किया.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं. इतनी भारी बारिश में भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए. आपके प्यार के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया. आज सड़क पर जो दृश्य मैंने देखे, उन्हें देखकर मेरा दिल कह रहा है कि अच्छा हुआ कि आज मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा और मैं सड़क मार्ग से आया. रास्ते भर तिरंगा हाथ में लिए सभी ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया, मैं इस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकता. मैं मणिपुर के लोगों को नमन करता हूं.

height=682
सड़क मार्ग से जाता हुआ पीएम मोदी का काफिला

पीएम मोदी ने इम्फाल में लगभग 1,200 करोड़ रुपए की 17 परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने मणिपुर पुलिस मुख्यालय और सविल सचिवालय का का उद्घाटन किया. दिल्ली और कोलकाता में नवनिर्मित मणिपुर भवन और राज्य की राजधानी में इम्फाल नदी के पश्चिमी मोर्चे के विकास चरण – 2 का उद्घाटन किया. बता दें कि पीएम मोदी मिजोरम भी गए थे वहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया 

height=668

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/f7895780/026bd8cd/breakingdetails/it-is-necessary-to-make-the-country-a-hindu-nation-like-nepal-and-bangladesh-46766
 

 

Related to this topic: