प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा जिया के...

पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष, बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

EAM Jaishankar to attend Ex-Bangladesh PM Zia's funeral in Dhaka tomorrow |

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष, बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश की बेगम खालिदा जिया और BNP की अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 31 दिसंबर को ढाका यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर जताया था दुख

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री और BNP अध्यक्ष खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया था और उनके परिवार तथा बांग्लादेश की जनता के प्रति संवेदना जताई थी। गौरतलब है कि बेगम खालिदा जिया का आज तड़के ढाका के एवरकेयर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। BNP के फेसबुक पोस्ट के अनुसार, खालिदा जिया का निधन स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे फज्र की नमाज के तुरंत बाद हुआ।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-closes-flat-amid-heavy-volatility/103067

शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच सपाट क्लोजिंग

Related to this topic: