प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

EC ने मुख्य सचिव से चार अधिकारियों पर जवाब मांगा

राज्य के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से जबाव मांगा

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से पूछा है कि राज्य के उन चार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, जिन चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग ने कहा था।

राज्य के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर चुनाव आयोग ने  मुख्य सचिव से जबाव मांगा

Election Commission of India |

EC ने मुख्य सचिव से चार अधिकारियों पर जवाब मांगा

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से पूछा है कि राज्य के उन चार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, जिन चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग ने कहा था। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट 24 जनवरी तक देने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि पूर्व मेदिनीपुर के मयना और दक्षिण चौबीस परगना कै बारूईपुर के इआरओ और एइआरओ के खिलाफ वोटर लिस्ट में गैर कानूनी तरीके से वोटर का नाम जोड़ने का अरोप है। चुनाव आयोग ने उन चारों अधिकारियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। लेकिन चुनाव आयोग के आदेश पर अमल नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारी को उन चारों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज और निलंबित करने के लिए तीन-तीन बार आदेश दिया। चुनाव आयोग ने एक डेटा एंट्री कर्मी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 
राज्य सरकार ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिख कर पूछा कि राज्य के चार अधिकारियों को छोटी गलतियों के लिए बड़ी सजा क्यों दी जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य सरकार के पत्र को चुनाव आयोग के पास निर्णय के लिए भेज दिया। राज्य के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर  चुनाव आयोग की नाराजगी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़े: ममता पर एसआईआर बाधित करने का आरोप लगाया गया

https://www.primenewsnetwork.in/india/allegations-mamata-blocked-smooth-sir/105888

Related to this topic: