प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दावा किया कि एसआइआर सुचारू रुप से चल रहा

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का एसआइआर के “पैनिक” से इंकार

कोलकाता। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ इंकार किया कि राज्य में कही भी एसआइआर को लेकर “पैनिक” है। उन्होंने दावा किया कि एसआइआर का कार्य सुचारू रुप से चल रहा है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का एसआइआर के “पैनिक” से इंकार

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का एसआइआर के “पैनिक” से इंकार

दावा किया कि एसआइआर सुचारू रुप से चल रहा

कोलकाता। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ इंकार किया कि राज्य में कही भी एसआइआर को लेकर “पैनिक” है। उन्होंने दावा किया कि एसआइआर का कार्य सुचारू रुप से चल रहा है। वे उत्तर बंगाल के जिलों में चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम के साथ दौरे पर हैं और संवाददाताओं यह कहा। चुनाव आयोग की टीम 7 नवंबर तक उत्तर बंगाल का दौरा करेगी। 
चुनाव आयोग की टीम ने कूचबिहार और अलीपुरदुआर में जिला चुनाव अधिकारियों समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआइआर के कार्य की जानकारी ली और उसकी समीक्षा की। वह अगली बैठक जलपाईगुड़ी में करेगी।
 चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश भारती करेंगे और उनके साथ प्रिंसपल सेक्रेटरी एसबी जोशी और डिप्टी सेक्रेटरी अभिनव अग्रवाल हैं। 
पश्चिम बंगाल में एसआइआर के कार्य का 4 नवंबर से आरंभ हो गया है। आठ हजार से भी ज्यादा बीएलओ राज्य के हर बूथ सभीजा रहे हैं और वोटरो को गणना फार्म दे रहे हैं। राज्य में चुनाव आयोग की ओर से वोटरों की मदद के लए 659 हेल्प डेस्क भी खोले गए हैं। 
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग इस बात पर जोर दे रहा है कि हर वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो और वोटर लिस्ट में एक भी अवैध और विदेशी का नाम वोटर लिस्ट में हो।  सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग की ओर से यह भी भरोसा दिया जा रहा है कि वोटरों को 2002 के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर घबड़ाने की जरूरत नहीं है। वोटर का नाम 2002 के पहले को वोटर लिस्ट में है तो वह भी मान्य है। जिन वोटरों का नाम इन वोटर लिस्टों में नहीं है लेकिन उनके माता-पिता परिवार के किसी का नाम है तो वे उसका उल्लेख कर सकते हैं। प्रमाण देने की जरूरत पड़ने पर वे चुनाव आयोग द्वारा तय सूची में से किसी भी एक को दे सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ को कहा गया है कि वे वृद्ध, अस्वस्थ, शरीर से लाचार वोटरों का विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें-

एसआइआर के विरोध में टीएमसी विधायक ममता बाला समर्थकों का सामूहिक अनशन शुरू

कोलकाता। टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थक मतुया समुदाय के दलितों ने एसआइआर के विरोध में 5 नवंबर से ठाकुरनगर में अनशन शुरू किया है। ममता बाला ठाकुर अनशन में हिस्सा नहीं ले पाई।ॉ

https://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-tmc-bjp-polytics/96666

स्पॉट मार्केट में लगातार बिकवाली से बिटकॉइन 1 लाख डॉलर से नीचे फिसला

https://www.primenewsnetwork.in/india/bitcoin-rate-down-bikvali/96752

Related to this topic: