प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ED ने शुरू की...

मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ED ने शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले इस्लामिक उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ed ने शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

ED begins money laundering probe against Maulana Shamsul Huda Khan |

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले इस्लामिक उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) द्वारा दर्ज की गई एक FIR के आधार पर ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह जांच शुरू की है।

वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बावजूद 2017 तक लेता रहा वेतन

शम्सुल हुदा खान को 1984 में एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में "सहायक शिक्षक" के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोपी ने वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली थी, लेकिन 2013 से 2017 तक लगातार वेतन लेता रहा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दशकों में खान ने कई देशों की यात्रा की और कथित तौर पर भारत में मौजूद अपने 7-8 बैंक खातों के माध्यम से कई करोड़ रुपयों की भारी धनराशि प्राप्त की। जांच में यह भी सामने आया है कि खान ने एक दर्जन से अधिक अचल संपत्तियां खरीदीं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। खान पर धार्मिक शिक्षा की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और अवैध फंडिंग गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।

यूके स्थित कट्टरपंथी संगठनों के साथ संबंधों की हो रही जांच

आजमगढ़ का रहने वाला खान कथित तौर पर अपने NGO 'राजा फाउंडेशन' और अपने निजी बैंक खातों के जरिए विभिन्न मदरसों को पैसा भेजा। उसने आजमगढ़ और संत कबीर नगर में दो मदरसे स्थापित किए थे, जिनका पंजीकरण बाद में संबंधित अधिकारियों ने रद्द कर दिया था। जांच एजेंसियां अब यूनाइटेड किंगडम में स्थित कट्टरपंथी संगठनों के साथ उनके संबंधों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-govt-rolls-out-atal-canteens-offering-wholesome-meal-plate-for-rs-5/102556

दिल्ली सरकार ने शुरू की अटल कैंटीन, लोगों को पांच रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

Related to this topic: