प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

चुनाव आयोग ने EX नेवी चीफ को भेजा नोटिस तो..

चुनाव आयोग ने EX नेवी चीफ को भेजा नोटिस तो एडमिरल अरुण प्रकाश ने किया पोस्ट, अब EC का स्पष्टीकरण

Election Commission : चुनाव आयोग ने हाल ही में एसआईआर के तहत पूर्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश को नोटिस भेजा.

चुनाव आयोग ने ex नेवी चीफ को भेजा नोटिस तो एडमिरल अरुण प्रकाश ने किया पोस्ट अब ec का स्पष्टीकरण

एडमिरल अरुण प्रकाश ने किया पोस्ट, अब EC का स्पष्टीकरण |

Election Commission : चुनाव आयोग ने हाल ही में एसआईआर के तहत पूर्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश को नोटिस भेजा. इसी पर पूर्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश ने पोस्ट किया, अब चुनाव आयोग ने सोमवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पिछली एसआईआर से संबंधित अनिवार्य विवरण शामिल नहीं थे. 

पू्र्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश ने कहा कि मुझे न तो किसी स्पेशल सुविधा की जरूरत है और न ही मैंने 20 साल पहले रिटायर होने के बाद कभी ऐसी कोई मांग की है. मैंने और मेरी पत्नी ने एसआईआर का फॉर्म भरा था और मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गोवा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखकर खुश था. हालांकि हम चुनाव आयोग के नोटिस का पालन करेंगे.

जानें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने क्या कहा?

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि बीएलओ एप्लिकेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह निर्धारित पहचान विवरण विधिवत भरे जाने पर ही कैलकुलेशन फॉर्म का स्वचालित रूप से मिलान करता है, जिससे मौजूदा वोटर लिस्ट से सत्यापन संभव हो पाता है. कैलकुलेशन फॉर्मों का मिलान नहीं हो पाता है तो एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुनवाई तंत्र के माध्यम से आगे सत्यापन अनिवार्य है.

अधिकारी ने बताया कि इन आवश्यक पहचान विवरणों के अभाव में बीएलओ एप्लिकेशन प्रस्तुत गणना प्रपत्र और मौजूदा वोटर लिस्ट डेटाबेस के बीच ऑटोमेटिक कनेक्शन स्थापित करने में असमर्थ था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-responds-to-german-chancellor-statement-defence-procurement-entirely/104648

Related to this topic: