प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर...

मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

Mallikarjun Kharge : चुनाव आयोग ने बुधवार को पीएम मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित टिप्पणी पर नोटिस जारी किया.

मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस |

Mallikarjun Kharge : चुनाव आयोग ने बुधवार को पीएम मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित टिप्पणी पर नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जवाब मांगा है. भारतीय जनता पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. इसमें संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. 

प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की. मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की. वह AIADMK की आलोचना कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी को आतंकवादी करार दे दिया. खरगे के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है. इसको बीजेपी ने पीएम मोदी के अपमान को करोड़ों भारतीयों का अपमान बताया है. 

मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो बीजेपी के सामने झुकें नहीं और डटकर मुकाबला करें और वो एमके स्टालिन हैं. आज AIADMK अपनी पहचान खो चुकी है. यह बीजेपी की एक मूक-गुलाम सहयोगी बन गई है. यह तमिलनाडु के हितों की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी की गुलाम बन चुकी है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती है. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-top-leaders-pay-tribute-on-pahalgam-attack-anniversary/176408

Related to this topic: