प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के...

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी से लेगा जानकारी

West bengal : चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक करेगा। चुनाव आयोग बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी लेगा..

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी से लेगा जानकारी

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी से लेगा जानकारी |

West bengal : चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक करेगा। चुनाव आयोग बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी लेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों उप आयुक्त, पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी और उनके साथ आबजर्बर, डीआरओ, ईआरओ मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि 14 फरवरी को ही वोटरों की सुनवाई का कार्य पूरा कर लेना होगा और उसके बाद 21 फरवरी तक स्कूटनी कार्य पूरा करना है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में यह संकेत दे दिया कि सुनवाई और स्कूटनी का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होने की पूरी संभावना है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग मुख्य चुवान अधिकारी से जानकारी लेगा कि उसकी ओर एसआईआर के कार्य में लगे जिन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश दिया गया था, उसका पालन हुआ या नहीं। राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है। अंदाज लगाया जा रहा है कि चुनाव में पुलिस बल की तैनाती की तैयारी पर चुनाव आयोग गंभीर है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: