प्रवर्तन निदेशालय भोपाल ने प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉ.अमरनाथ मित्तल और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9.79करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।
एजेंसी का दावा, पत्नी के नाम पर खरीदी संपत्तियां
प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉ. अमरनाथ मित्तल और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9.79 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि डॉ. अमरनाथ मित्तल ने अवैध रूप से अर्जित धन से भोपाल और रायसेन में करोड़ों की संपत्ति खरीदी। इनमें से कई संपत्तियां पत्नी स्मृति अलका मित्तल के नाम पर दर्ज पाई गई हैं। ईडी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में आवासीय व व्यावसायिक परिसंपत्तियां शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि ये संपत्तियां ज्ञात आय से अधिक और भ्रष्टाचार से अर्जित धन से खरीदी गईं।
मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई
ईडी ने यह कदम पहले से दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों और वित्तीय लेन-देन की जांच के आधार पर उठाया है। एजेंसी अब दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य निवेशों की भी गहन पड़ताल कर रही है।
जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, जांच में और भी संपत्तियों व लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। आने वाले दिनों में ईडी की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़े: मैराथन दौड़ में युवक की मौत, फिनिश से पहले गिरा
https://www.primenewsnetwork.in/india/runner-dies-during-marathon-collapses-near-finish/131479