प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेगी

किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेगी

UP News : उत्तर प्रदेश में जो सहकारी समितियां कम्प्यूटर सुविधा से लैस हैं, वहां किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेंगी।

किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेगी

किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेगी |

UP News : उत्तर प्रदेश में जो सहकारी समितियां कम्प्यूटर सुविधा से लैस हैं, वहां किसानों को ऑनलाइन खाद की पर्ची मिलेंगी। इससे किसानों को खाद के लिए लंबी लाइन भी नहीं लगना होगा और पारदर्शिता भी रहेगी। पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद वितरण की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। 

रबी की बुआई का सीजन नजदीक आने के मद्देनजर समितियों पर खाद भेजी जा रही है। आलू उत्पादन वाले जिलों में समितियों पर किसानों की भीड़ पहुंचने लगी है। ऐसे में खरीफ अभियान में आई दुश्वारियों से सबक लेते हुए सहकारिता विभाग ने वितरण की नई रणनीति अपनाई है।

इसके तहत तय किया गया है कि जिन समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा चुका है, वहां ऑनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इस पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए व्यावसायिक प्रक्रिया पुनर्निर्धारण कमेटी का गठन किया गया है। व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए गठित यह कमेटी समितियों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कम संसाधन में अधिक सुविधाएं देने का सुझाव देगी।

कोशिश है कि किसानों को बिना लाइन में लगे उनकी जरूरत के हिसाब से खाद मिल सके। सहकारिता के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने बताया, इस पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए व्यावसायिक प्रक्रिया पुनर्निर्धारण कमेटी का गठन किया गया है।

रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया

इस तीन सदस्यीय कमेटी में उप आयुक्त एवं उप निबंधक रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सहायक आयुक्त वैशाली सिंह एवं जयपाल और अपर जिला सहकारी अधिकारी वैशाली यादव को सदस्य नामित किया गया है। यह कमेटी समितियों पर उर्वरक वितरण की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया को स्मार्ट बनाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी के सुझाव के आधार पर तकनीक का प्रयोग करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। यह कमेटी खरीफ सीजन में आई समस्याओं को भी ध्यान में रखकर रबी सीजन की रणनीति तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/sonam-wangchuk-geetanjali-alleges-surveillance/77661

Related to this topic: