प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

मध्य प्रदेश में पहली बार टैंक ओवरहॉलिंग

मध्य प्रदेश में पहली बार आर्मी के बैटल टैंक की ओवरहॉलिंग

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में पहली बार भारतीय सेना के T-72 बैटल टैंकों की ओवरहॉलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

मध्य प्रदेश में पहली बार आर्मी के बैटल टैंक की ओवरहॉलिंग

T-72 Tank Overhaul |

पहली बार जबलपुर को यह जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में पहली बार भारतीय सेना के T-72 बैटल टैंकों की ओवरहॉलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। बुधवार को ओवरहॉल किए गए दो T-72 टैंक भारतीय सेना को सौंपे जाएंगे। अब तक T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग का कार्य केवल चेन्नई स्थित फैक्ट्रियों में ही किया जाता था, लेकिन पहली बार यह जिम्मेदारी जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री को सौंपी गई थी। फैक्ट्री ने तय समयसीमा में यह काम पूरा कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रमाण दिया है।

टैंक ओवरहॉलिंग की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जबलपुर फैक्ट्री में टैंक ओवरहॉलिंग की क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इससे न सिर्फ सेना को समय पर अत्याधुनिक और पूरी तरह दुरुस्त टैंक मिल सकेंगे, बल्कि लॉजिस्टिक खर्च में भी कमी आएगी।

रक्षा उत्पादन में महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है जबलपुर

इस उपलब्धि से जबलपुर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में यहां और अधिक टैंकों की ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े: मोक्ष यात्रा: मृतकों की अस्थियाँ हरिद्वार

https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-moksha-yatra-to-take-ashes-to-haridwar/131038

 

Related to this topic: