छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र से फूड पॉइज़निंग का गंभीर मामला सामने आया है। इससे यहां एक ही परिवार के 11 लोग गाजर का हलवा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए।
गाजर का हलवा खाते ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी
जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र से फूड पॉइज़निंग का गंभीर मामला सामने आया है। इससे यहां एक ही परिवार के 11 लोग गाजर का हलवा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। उनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी पीड़ितों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अमरवाड़ा में बाजार से खरीदा गया गाजर का हलवा खाने के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और कमजोरी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
छह गंभीर, अन्य की हालत स्थिर-
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बीमार लोगों में बच्चे भी शामिल हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। फिलहाल 6 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हड़कत में आया-
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संबंधित मिठाई दुकान से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हलवे में इस्तेमाल की गई सामग्री खराब या दूषित हो सकती है।
प्रशासन की अपील-
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े: नारे के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस पर बवाल
https://www.primenewsnetwork.in/india/uproar-over-money-demand-in-name-of-slogans/131184