प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री जोगी रमेश...

आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री जोगी रमेश के घर पर हमला, लगाई गई आग

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता जोगी रमेश के इब्राहिमपट्टनम स्थित घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई।

आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री जोगी रमेश के घर पर हमला लगाई गई आग

Former minister Jogi Ramesh's house attacked and set on fire |

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता जोगी रमेश के इब्राहिमपट्टनम स्थित घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच यह घटना विजयवाड़ा के पास रविवार को हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घर में जमकर की गई तोड़फोड़, लगाई आग

सूत्रों के अनुसार, एक बड़ी भीड़ ने जोगी रमेश के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया और घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर संगठित तरीके से आए थे और पीछे तबाही और डर का माहौल छोड़ गए। YSRCP नेताओं ने जानबूझकर जोगी रमेश को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह राजनीतिक डराने-धमकाने का एक साफ पैटर्न है।

दो दिनों में दो हमले, कानून-व्यवस्था पर उठा सवाल

YSRCP नेताओं ने कहा, "दो दिनों के भीतर पूर्व मंत्रियों पर लगातार हमले कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का संकेत हैं और यह राजनीतिक प्रताड़ना का साफ उदाहरण है।" यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के घर और कार्यालय पर कथित तौर पर टीडीपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित बयान देने के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

YSRCP का नायडू सरकार पर किया सीधा हमला

YSRCP नेताओं ने अंबाती रामबाबू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर राज्य में "हिंसा और अराजकता" फैलाने का आरोप लगाया। YSRCP के प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी ने कहा, "हम YSRCP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की हत्या की कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य में हो रही इस हिंसा और अराजकता के सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या सवाल उठाने वालों के लिए हत्या की कोशिश और हिंसा ही आपका जवाब है?"

हत्या की कोशिश का लगाया आरोप

गांधी ने आगे कहा, "अपनी साजिश स्वीकार करने और करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं से माफी मांगने के बजाय उन्होंने डराने का रास्ता चुना। टीडीपी कार्यकर्ताओं और हथियारबंद हमलावरों ने अंबाती रामबाबू के घर पर हमला किया।" YSRCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगड़ा ने अंबाती रामबाबू पर हुए हमले को "निर्मम हत्या का प्रयास" बताया और आरोप लगाया कि यह हिंसा सत्तारूढ़ टीडीपी नेतृत्व की "पूरी सहमति" से हुई।

नेतृत्व की सहमति से हमले का आरोप

प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू पर हुए इस बर्बर हत्या प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। हमने चौंकाने वाले दृश्य देखे, जहां अंबाती को गिरफ्तार किया जा रहा था और उसी दौरान उनका घर सबके सामने तोड़ा जा रहा था और जलाया जा रहा था। यह सब सरकार की नाक के नीचे हुआ। यह कोई अचानक हुई हिंसा नहीं है, बल्कि नेतृत्व की पूरी सहमति और निर्देश में किया गया काम है।"

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया पलटवार

वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए YSRCP पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि YSRCP हताशा में अपशब्दों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि, "राजनीति का अपराधीकरण YSRCP की मूल संस्कृति रही है और उनके शासनकाल में अराजकता आम बात थी। हमने 2024 में कानून का राज स्थापित किया है। हमारी संस्कृति जनता को सशक्त बनाने और उनकी सेवा करने की है। विपक्ष में रहते हुए भी वे हताशा में गाली-गलौज कर रहे हैं क्योंकि हर दिन उनकी सच्चाई सामने आ रही है। उन्हें यह देखकर निराशा हो रही है कि जो कुछ उन्होंने नष्ट किया था, उसे अब फिर से खड़ा किया जा रहा है। कानून सर्वोच्च है और हम कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखेंगे। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-busts-major-child-abuse-network/131585

पाकिस्तान में बड़े शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़, 600 से ज्यादा बाल यौन शोषण वीडियो बरामद

Related to this topic: