प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रूस में हॉस्टल में चार भारतीय छात्रों पर हमला

रूस में हॉस्टल में चार भारतीय छात्रों पर हमला

मास्को। रूस के ऊफा में चाकू से हमले में चार भारतीय सहित कई लोग घायल हो गए।

रूस में हॉस्टल में चार भारतीय छात्रों पर हमला

Indian Students |

मास्को। रूस के ऊफा में चाकू से हमले में चार भारतीय सहित कई लोग घायल हो गए।  मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी और कहा-यह घटना रूस के  बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ऊफा की है, जहां एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में हमलावरों ने चाकू से वार कर कई लोगों को घायल कर दिया जिनमें चार भारतीय भी हैं। स्थानीय मीडिया में आई भारतीय छात्रों पर हमले की घटना के बाद भारतीय दूतावास का बयान सामने आया है।

भारतीय दूतावास ने बयान में क्या कहा 

काजान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों की सहायता के लिए ऊफा रवाना हो गए हैं।  शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'एक युवक चाकू लेकर ऊफा की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में घुस गया और छात्रों पर हमला कर दिया। रूस की वेबसाइट आरटीवीआई ने यहां के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क के हवाले से बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, इस दौरान दो पुलिस अफसरों को चाकू लग गया। संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके अलावा रूसी टेलीग्राम चैनलों पर ऐसी भी चर्चाएं हैं कि हमलावरों की संख्या दो हो सकती है, इनमें से एक 15 वर्षीय किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: यूपी में कैब सेवाओं पर लगाम, नई नीति तैयार

https://www.primenewsnetwork.in/india/new-policy-to-regulate-cab-services-in-up/132476

Related to this topic: