प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईंधन के रूप में इथेनॉल का कैलोरी मान होता है कम

E20 ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ईंधन खपत E10 ईंधन की तुलना में पाई गई कम

E20 ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ईंधन खपत E10 ईंधन की तुलना में 2 से 6 प्रतिशत तक कम पाई गई है. प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार के वाहनों को शामिल किया गया.

e20 ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ईंधन खपत e10 ईंधन की तुलना में पाई गई कम

E20: ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा वाहन निर्माताओं के साथ किए गए नियंत्रित परीक्षणों में E20 ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ईंधन खपत E10 ईंधन की तुलना में 2 से 6 प्रतिशत तक कम पाई गई। ARAI के निदेशक डॉ. रेजी मथाई ने ANI को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यह जानकारी दी।

ईंधन के रूप में इथेनॉल का कैलोरी मान होता है कम 

अध्ययन के निष्कर्षों की व्याख्या करते हुए डॉ. मथाई ने बताया कि ये परीक्षण नियंत्रित प्रयोगशाला परिस्थितियों में ईंधन मिश्रण के प्रभाव को अलग करने के लिए डिजाइन किए गए थे। उन्होंने कहा, "E20 की तुलना में E10 के प्रभाव का आकलन करने के लिए ये अध्ययन OEMs (मूल उपकरण निर्माता) के साथ किए गए थे, जो अपने वाहनों को अच्छी तरह समझते हैं।" उन्होंने कहा, "हम समझते हैं कि ईंधन के रूप में इथेनॉल का कैलोरी मान थोड़ा कम होता है, इसलिए मिश्रण का कैलोरी मान भी थोड़ा कम है। ईंधन खपत के लिए एक नियंत्रित परीक्षण किया जा रहा है।

ईंधन के प्रभाव को सटीक रूप से कब समझा सकता है 

उनके अनुसार, ये परीक्षण प्रयोगशाला परिस्थितियों में किए गए थे जहां ईंधन के प्रभाव को सटीक रूप से मापने के लिए बाहरी कारकों को समाप्त किया जा सकता था। जब ये परीक्षण नियंत्रित परिस्थितियों में किए जाते हैं जैसे कि चैंबर का तापमान स्थिर रखा जाता है और वाहन रोलर्स पर होते हैं– तो हम ईंधन के प्रभाव को सटीक रूप से समझ सकते हैं,

आकलन में विभिन्न आयु वर्ग के वाहनों का किया गया था चयन

डॉ. मथाई ने बताया कि एआरएआई और ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने संयुक्त रूप से विभिन्न आयु वर्ग के वाहनों का चयन किया ताकि आकलन में विभिन्न वाहनों को शामिल किया जा सके। “हमने विभिन्न वाहनों का अध्ययन किया, जिनका चयन ओईएम ने हमारे साथ मिलकर किया था। कुछ वाहन 10 साल पुराने थे, कुछ लगभग 8 साल पुराने और कुछ 3 से 4 साल पुराने थे, उन्होंने कहा, “परीक्षण करने पर इन वाहनों में ईंधन की खपत में लगभग 2 से 6% की गिरावट देखी गई,” 

डॉ. मथाई ने कहा, ये निष्कर्ष ऐसे समय में आए हैं जब भारत कच्चे तेल के आयात को कम करने, उत्सर्जन को घटाने और घरेलू स्तर पर उत्पादित जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ाने की अपनी व्यापक रणनीति के तहत ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण) का उपयोग बढ़ा रहा है। एआरएआई का अध्ययन नियंत्रित परीक्षण डेटा प्रदान करता है कि कैसे उच्च इथेनॉल मिश्रण विभिन्न वाहन श्रेणियों में वाहन की ईंधन दक्षता को प्रभावित करता है।

(एएनआई)

विशेषज्ञों का दावा: ‘E20 भविष्य का ईंधन’, माइलेज और इंजन नुकसान की भ्रांतियों का किया खंडन
 

Related to this topic: