प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गिरिराज ने ममता की मांग का विरोध किया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग का किया विरोध

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को कुंठित और दूषित विचार के व्यक्ति की मांग कहा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग का किया विरोध

Mamata Banerjee |

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने ममता बनर्जी की मांग को “कुंठित और दूषित सोच वाले व्यक्ति की मांग” करार दिया है।दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारामती में हुई विमान दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस हादसे को लेकर कई तरह की शंकाएं सामने आ रही हैं, जिनका निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए।

अजित पवार के निधन को लेकर जताई शंका

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन का हवाला देते हुए कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं भी हो सकता है। इसी शंका के आधार पर उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए यह दुख की घड़ी है। ऐसे समय में इस तरह का बयान देना पूरी तरह अनुचित है।

‘दुर्घटना को साजिश कहना गलत’

गिरिराज सिंह ने कहा कि खुद शरद पवार ने भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी तरह की साजिश की बात नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बारामती की विमान दुर्घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, न कि कोई साजिश।

टीएमसी सांसद सौगत राय का जवाब

टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव किया है। उनका कहना है कि केवल ममता बनर्जी ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस विमान दुर्घटना की जांच की मांग की है।

राजनीति गरमाई

विमान दुर्घटना को लेकर जांच की मांग अब राजनीतिक बयानबाज़ी का विषय बन गई है। एक तरफ भाजपा इसे दुख की घड़ी में राजनीति बता रही है, वहीं विपक्ष निष्पक्ष जांच को ज़रूरी बता रहा है।

यह भी पढ़े: प्रगति अपार्टमेंट की छत पर भीषण आग

https://www.primenewsnetwork.in/india/major-fire-on-roof-of-pragati-apartment-bhopal/131058

 

Related to this topic: