गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने देश के तमाम संसदीय व्यवस्था में राजनीतिक दलों से आग्रह किया है...
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - 'देश की एक ही समस्या है...' |
Giriraj Singh : गिरिराज सिंह ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश की एक ही समस्या है, LoP की समस्या. नेता प्रतिपक्ष कहां रहते हैं. ये वही जानते हैं, LPG की कोई समस्या देश में नहीं है, अगर देश में कोई समस्या है तो वह LoP की समस्या है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने देश के तमाम संसदीय व्यवस्था में राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि सभी एकजुट होकर हों, एक आवाज़ संसद से जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने सारी स्थितियों को रखा, कुछ नहीं छुपाया. कांग्रेस को हर चीज़ में राजनीति नजर आती है, वे कह रहे हैं कि अमेरिका, चीन ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, भारत क्यों नहीं बढ़ा रहा. उन्हें तो प्रधानमंत्री की सराहना करनी चाहिए. देश में LPG की समस्या नहीं है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gas-companies-promoting-png-connections/149731