भारतीय शेयर बाजार में एक तरफ तेजी देखने को मिल रही है वहीं सोने और चांदी की कीमत में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है।
सोना की चमक फीकी पड़ी, चांदी की कीमत में भी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में एक तरफ तेजी देखने को मिल रही है वहीं सोने और चांदी की कीमत में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गुरूवार को ₹1,003 तो चांदी में ₹2,280 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
24 कैरेट सोना और चांदी का मौजूदा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार 999 शुद्धता (24 कैरेट) वाला 10 ग्राम सोना 1,003 रुपए गिरकर 1,22,881 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसी के साथ चांदी 2,280 रुपए गिरकर 1,55,840 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं दाम
मौजूदा गिरावट के बावजूद, इस साल सोने और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। सोने ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जबकि चांदी ने 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। सोने की कीमत में इस साल अब तक 47,722 रुपए वृद्धि देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,22,881 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 69,823 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,55,840 रुपए प्रति किलो हो गई है।
ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता; त्योहारी सीजन में फायदा
वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। त्योहारी और शादी के सीजन के बीच सोने और चांदी में आयी इस गिरावट को सर्राफा बाजार और उपभोक्ताओं के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
एक्सपर्ट्स की राय: कीमत फिर बढ़ सकती है
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है जिससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है।
यह भी पढ़े: सिटी ट्रांसपोर्ट में कार्यरत परिचालकों का पुनः
https://www.primenewsnetwork.in/india/re-adjustment-of-city-transport-conductors/98306