प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोली लगने से दो बदमाश घायल, चंडीगढ़ रेफर

पंचकूला में गैंगवार: गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के शूटरों ने वार्ड पार्षद के देवर पर किया जानलेवा हमला, देखें VIDEO

पंचकूला में गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने वार्ड पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला किया है।

पंचकूला में गैंगवार गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के शूटरों ने वार्ड पार्षद के देवर पर किया जानलेवा हमला देखें video

अस्पताल में भर्ती बदमाश |

पंचकूला: गैंगस्टरों की गोलीबारी से हरियाणा का पंचकूला आधी रात में थर्रा उठा। गैंगस्टरों की गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के सेक्टर-5 में हुई इस शूटआउट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार रात करीब 12 बजे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला कर दिया। 

बाइक से आए थे दो बदमाश

जानकारी के अनुसार, रतन लुबाना सेक्टर-5 में स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 8 राउंड की गई फायरिंग में एक गोली रतन लुबाना को लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर्स यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी की

घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आ गए और पंचकूला के मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। बदमाशों ने बेला बिस्टा चौक और नाडा साहिब इलाके में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया। हालांकि, पुलिसकर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के घुटनों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। 

इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किए गए घायल बदमाश

घायल बदमाशों को पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंदर और होशियारपुर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है।  दोनों बदमाशों पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है।  जसविंदर पर पहले से ही हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। 

बदमाशों के पास से पुलिस ने बरामद किए दो सेमी-ऑटेमेटिक पिस्टल

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने वारदात के दौरान करीब 18 राउंड फायरिंग की। उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई है। घटना में एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: आज केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें: गाजीपुर: होटल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

Related to this topic: