प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

फरवरी 2026 में 8.1% उछला भारत का जीएसटी संग्रह

देश के जीएसटी संग्रह में 8.1% का उछाल, ₹1.83 लाख करोड़ के पार

भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह फरवरी 2026 में 8.1% की बढ़ोतरी के साथ 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह कर संग्रह देश की मजबूत आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है।

देश के जीएसटी संग्रह में 81 का उछाल ₹183 लाख करोड़ के पार

GST Collection Rises 8.1% to ₹1.83 Lakh Crore in February 2026 |

नई दिल्ली। भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह फरवरी 2026 में 8.1% की बढ़ोतरी के साथ 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह कर संग्रह देश की मजबूत आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक (28 फरवरी तक) कुल जीएसटी संग्रह ₹20.27 लाख करोड़ रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.3% अधिक है। इसमें आयात से प्राप्‍त रेवेन्‍यू में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी का मुख्य योगदान रहा।

5.3 फीसदी बढ़ा कुल घरेलू जीएसटी रेवेन्‍यू

इस दौरान कुल घरेलू जीएसटी रेवेन्‍यू 5.3 फीसदी बढ़ा है। यह बढ़कर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, आयात से सकल राजस्व 17.2 फीसदी बढ़कर 47,837 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल रिफंड 10.2 फीसदी बढ़कर 22,595 करोड़ रुपये रहा। कुल जीएसटी कलेक्‍शन 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.9 फीसदी अधिक है। शुद्ध सेस रेवेन्‍यू 5,063 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था। शुद्ध सेस राजस्व की बात करें तो पिछले साल फरवरी के 13,481 करोड़ रुपये के मुकाबले तेजी से घटकर 5,063 करोड़ रुपये रह गया।

उद्योग प्रधान राज्यों ने दर्ज किया अच्छा राजस्व संग्रह

राज्य-वार पोस्ट-सेटलमेंट जीएसटी राजस्व वसूली में मिली जुली तस्वीर देखने को मिली। उद्योग प्रधान राज्यों ने अच्छा राजस्व संग्रह दर्ज किया जबकि छोटे इलाकों में इसमें कमी आई। महाराष्ट्र राज्य ने प्री-सेटलमेंट 10,286 करोड़ रुपये के साथ टैक्स में सबसे बड़ा योगदान दिया। उसके बाद कर्नाटक और गुजरात का नंबर आता है।

महाराष्ट्र ने दिया जीएसटी में सबसे ज्यादा योगदान

केन्द्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र ने जीएसटी में सबसे ज्यादा योगदान दिया जबकि कर्नाटक और गुजरात अगले बड़े योगदान देने वालों के तौर पर दूसरे नंबर पर रहे। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के संग्रह में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में राजस्व वृद्धि में कमी देखी गई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/political-clash-in-bhabanipur-during-dol-festival/147056

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का जुलूस, ममता बनर्जी का धर्मनिरपेक्षता संदेश

Related to this topic: